सियासी संकट के बीच यूपीए के विधायकों ने की प्रेसवार्ता,भाजपा के साथ साथ राज्यभावन को भी घेरा

रांची : झारखंड में चल रहे सियासी संकट के बीच रविवार को तीसरे दिन महागठबंधन के घटक दल के विधायकों ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता किया। इस पत्र वार्ता के माध्यम से भाजपा के साथ साथ राजभभावन पर भी हमला बोला है। कहा महाराष्ट्र वाली घटना को झारखंड में अंजाम दिया जा रहा है। चुनाव आयोग से यदि कोई लेटर राजभवन आया है तो राज्यपाल को इसे सार्वजनिक करना चाहिए। राज्य में हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। तीन दिनों से राज्य का माहौल खराब कर रखा है। भाजपा एक साजिश के तहत राज्य सरकार को बदनाम कर रही है। मंत्री सह झामुमो विधायक चंपई सोरेन ने कहा कि ऑफिस ऑफ़ प्रॉफिट के मामले में सीएम हेमंत सोरेन दोषी नहीं है। यह मैने पहली बार सुना है। इसमें किसी की भी आजतक सदस्यता रद्द नहीं हुई है। हेमंत सोरेन सरकार के पास पूर्ण बहुमत है। हमारा गठबंधन मजबूत है । वहीं कांग्रेस विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि भाजपा और राजभवन राज्य में विचित्र स्थिति पैदा कर दी है।इस तरह की परिस्थिति में खरीद बिक्री की बात सामने आ रही है। इस माहौल में यहां की जनता अपमान हो रही है।
प्रेसवार्ता में मंत्री बन्ना गुप्ता,मंत्री सत्यानंद भोक्ता,दीपिका सिंह पाण्डेय,अंबा प्रसाद सहित कई विधायक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *