कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने सरकार में शामिल अपनी पार्टी के मंत्रियों का किया सार्वजनिक अपमान: दीपक प्रकाश

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभारी ने भाजपा के आरोपों की पुष्टि कर दी लेकिन सार्वजनिक बयान देकर अपने पार्टी के मंत्रियों को अपमानित किया है। कांग्रेस प्रभारी ने अपने व्यक्तव्य से राज्य सरकार के कार्य कलापों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है।
श्री प्रकाश ने कहा कि प्रदेश भाजपा लगातार राज्य सरकार की विफलताओं को सदन से सड़क तक उजागर कर रही है। यह भी सच है कि हेमंत सरकार की लूट और झूठ में कांग्रेस पार्टी बराबर की भागीदार है।

श्री प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री को कांग्रेस प्रभारी के द्वारा मंत्रियों के संबंध में दिए गए बयानों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। सरकार के मुखिया के नाते उन्हें पूरी तरह पता होगा कि कांग्रेस के मंत्रियों में कौन कितना और किस तरह विफल साबित हुआ है।

उन्होंने कहा एक तरफ मुख्यमंत्री जी अपने सरकार की सफलताओं पर बोलते नही थकते। प्रशंसा केलिए करोड़ों रुपए विज्ञापनों पर खर्च कर रहे हैं वहीं कांग्रेस प्रभारी सरकार को विफल बता रहे। ऐसे में जनता को एक बार फिर से दिग्भ्रमित किया गया है। जनता आखिर किनकी बातों पर भरोसा करे।

कांग्रेस के डी एन ए में तानाशाही
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के तानाशाही वाले बयान पर कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद तानशाही की फैक्ट्री है। तानाशाह कांग्रेस के डी एन ए में है। कांग्रेस का इतिहास पार्टी के व्यक्ति विशेष और परिवार विशेष की तानाशाही से भरा पड़ा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चाहे सांगठनिक निर्णय हों या कांग्रेस की सरकारों के निर्णय हों अनेक बार तानाशाही उजागर हुई है।
कहा कि यही कांग्रेस पार्टी है सुभाष चंद्र बोस,सरदार वल्लभ भाई पटेल, नरसिम्हा राव जैसे अपनी ही पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं को अपमानित किया। मनमोहन सिंह जी को केवल नाम का प्रधानमंत्री बनाकर सुपर पीएम के माध्यम से 10वर्षों तक अपमानित किया। पार्टी के युवराज ने कैबिनेट के फैसले को चौराहे पर फाड़ते हुए परिवार की तानाशाही को उजागर किया।

श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आपातकाल लगाकर देश में तानाशाही वीभत्स रूप प्रकट किया। प्रेस पर भी प्रतिबंध लगाए। अखबारों के दफ्तरों पर इसी कांग्रेस ने हमले करवाए।देश में 90बार से ज्यादा चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकारों को गिराकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के तानाशाही रवैए से देश की जनता भली भांति परिचित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *