फैशन पॉइंट का दो दिवसीय प्रीमियर वेडिंग एक्सपो संपन्न,बंपर हुई खरीदारी,14-15को धनबाद में लगेगा एक्सपो

रांची: राजधानी रांची के होटल कैपिटल हिल में फैशन पॉइंट का दो दिवसीय प्रीमियर वेडिंग एक्सपो बुधवार की देर शाम संपन्न हो गई। रांची सहित आसपास के जिले से आई महिलाओं ने एक्सपो में जमकर खरीदारी की है। इसमें सबसे बेंगलुरु से आए रोशनी बूटिक के स्टॉल में सबसे अधिक महिलाओं की भीड़ देखी गई। इस स्टॉल में कैजुअल वेयर और पार्टी वेयर आइटम को अधिक पसंद किया। दो हजार से लेकर 60 हजार रुपए तक के इसमें गारमेंट थे।
लखनऊ,कोलकाता से बनारसी साड़ी,पुणे,पंजाब,हैदराबाद से आए बूटीक को लोगों ने काफी पसंद किया।
वहीं कोलकाता से एक दो स्टॉल गाड़ी कैंसिल होने के कारण रांची नहीं आ पाए। रांची में फैशन पॉइंट एक्सपो को मिली सफलता से14-15 को धनबाद में लगाया जाएगा।
एक्सपो में रीयल तेंजोर पेटिंग्स, नऊ चिकन स्टिचड और टेरलूना ब्रांड लेनिन एंड कॉटन में मेल,एंड फीमेल के लिए आर्गेनिक कलर बेस्ड समर की बिक्री हुई। समर एंड वेडिंग कलेक्शन डिज़ाइनर्स के द्वारा कुर्तियां, सूट, साड़ी, पेंट, पलाजो और दुपट्टा, ब्राइडल कलेक्शन, वेस्टर्न, ऐडो वेस्टर्न, सेलिब्रिटी कलेक्शन, होम डेकोर, रियल ज्वेलरी, एथिनिक वियर, आने वाले त्योहारों और शादियों को देखते हुए आकर्षक परिधान उपलब्ध कराए गए थे।
वहीं फैशन पॉइंट के रीना अग्रवाल ने एक्सपो की सफलता पर कहा कि इस बार रांची काफी बेहतर एक्सपिरिंस रहा है। एक्सपो में लगे एक एक स्टॉल पर खरीदारों की काफी भीड़ देखी गई। साथ ही खरीदारी भी हुई है। दो दिनों का यह एक्सपो था। बहुत सारे लोग अगले एक्सपो की तारीख की जानकारी के लिए कॉल कर एह हैं। रीना अग्रवाल,सीमा अग्रवाल,ख्याति मुंजायल ने कहा कि फैशन पॉइंट का अगला एक्सपो धनबाद के एक होटल में लगाया जाएगा। हमारा प्रयास है की आधुनिक डिजाइन के ड्रेसेस और ज्वेलरी एक्सपो के माध्यम से झारखंड के लोगों को उपलब्ध हो पाए।
साथ फैशन पॉइंट का अगला पड़ाव मायानगरी मुंबई और पुणे हैं। बहुत जल्द वहां भी प्रीमियर वेडिंग एक्सपो लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *