गणित एक रोचक विषय, विद्यार्थी सूत्रों की बारीकियां को समझें :सकलदीप भगत

खूंटी: मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में शुक्रवार को को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महान गणितज्ञ श्रीनिवासा रामानुजन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक सह निदेशक सकलदीप भगत ने रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत में राष्ट्रीय गणित दिवस महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की याद में मनाया जाता है। श्रीनिवास रामानुजन् इयंगर एक महान भारतीय गणितज्ञ थे। इन्हें आधुनिक काल के महानतम् गणित विचारकों में गिना जाता है। इन्हें गणित में कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं मिला, फिर भी इन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्रों में गहन योगदान दिए। इन्होंने अपने प्रतिभा और लगन से न केवल गणित के क्षेत्र में अद्भुत अविष्कार किए वरन भारत को अतुलनीय गौरव भी प्रदान किया।ये बचपन से ही विलक्षण प्रतिभावान थे। इन्होंने खुद से गणित सीखा और अपने जीवनभर में गणित के लगभग 3,884 प्रमेयों का संकलन किया। इनमें से अधिकांश प्रमेय सही सिद्ध किये जा चुके हैं। इस अवसर पर गणित आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। शिक्षक सकलदीप भगत ने बच्चों से महान गणितज्ञ रामानुजन से प्रेरित होकर गणित के फार्मूले रटने के बजाये उन्हें समझने की सलाह दी उन्होंने कहा गणित एक रोचक विषय है। इस दौरान गणित के कई सूत्रों को बारीकियां से समझा कर बच्चों को गणित के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर सभी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षिका रिया और सुमित मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *