भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति की बैठक में कई मुद्दे पर चर्चा

रांची :जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति की बैठक शगुन बैंक्विट हॉल( चिरौंदी) में अमरजीत यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।सर्वप्रथम भारत माता,दीनदयाल उपाध्याय एवम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर में पुष्प अर्पित किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा वर्तमान झारखंड की सरकार पिछड़ी जाति की घोर विरोधी सरकार है, आने वाले दिनों में झारखंड की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी और इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेकेगी। केंद्र की वर्तमान नरेंद्र मोदी की सरकार ने ओबीसी समाज को आगे बढ़ाने के लिए काफी कुछ किया है।
झारखंड ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरजीत यादव ने कहा मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है, महिलाओं पर अत्याचार काफी बढ़ गया है और मुस्लिम तुष्टीकरण पूरे चरम पर है । यहां तक कि झारखंड के विधानसभा में नमाज के लिए स्थान प्रदान किया जो कि हमारे देश की धर्मनिरपेक्षता के विरुद्ध है।

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण जी ने कहा
आजादी के बाद कांग्रेस ने ओबीसी समाज को उसके अधिकारों से हमेशा वंचित रखा है भाजपा के शासन जब आई है केंद्र में सबसे ओबीसी समाज शोषित और वंचित वर्गों के लिए मोदी सरकार ने काफी कार्य किए हैं हमारे कार्यकर्ता आगामी 6अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक गांव गांव में हर एक घरों में जाकर मोदी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को लोगों को बताएंगे। आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति जैसे पदों पर बिठाया गया यह भी मोदी सरकार की एक उपलब्धि है।
कोडरमा विधायक नीरा यादव, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री कृष्णा महतो, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवनारायण प्रजापति, पूर्व विधायक मनोज यादव,सह प्रभारी अर्चना राय भट्ट, रामगढ़ के प्रभारी शशि भूषण भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप स्वर्णकार, प्रदेश मंत्री राजेंद्र मंडल, सहित राज्य के ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता इस बैठक में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *