मेयर रोशनी खलखो ने शहर में कई परियोजनों की शुरुआत की

रांची : रांची शहर में विकास योजनाओं और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में रांची नगर निगम द्वारा परियोजना की शुरूआत हुई। महापौर श्रीमती रोशनी खलखो ने कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा की उपस्थिति में योजना का विधिवत शिलान्यास किया।

इन योजनाओं की हुई शुरुआत:-

1) वार्ड संख्या 07 के अंतर्गत गाड़ीगांव में देवी स्थान से संतोष सिंह के घर होते हुए विपुल के घर तक PCC पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास।

2) वार्ड नंबर 08 अंतर्गत महावीर नगर में बिशु गोप के घर से दिना महतो के घर तक RCC एवं पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची के माननीय महापौर श्रीमती रोशनी खलखो, माननीय विधायक कांके सुरेश कुमार बैठा, वार्ड 07 के माननीय पार्षद श्रीमति मीनू देवी,वार्ड 08 के पार्षद सुश्री किरण खलखो, सुभाष अग्रवाल जी सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *