झामुमो कार्यकर्ताओं को जबरन कांग्रेस संगठन में पदाधिकारी बनाया जा रहा है: जुबैर अहमद

खूंटी: झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग पर गंभीर आरोप लगाया है। प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर कहा है कि रनिया प्रखंड के झामुमो उपाध्यक्ष रेशमा कांडुलना को प्रदेश कांग्रेस जबरन अल्पसंख्यक विभाग संगठन में पदाधिकारी की लिस्ट में शामिल किया है।

जबकि रेशमा कांडूलना झामुमो में रनिया प्रखंड से उपाध्यक्ष के पद पर है और प्रखंड उप प्रमुख है। वह कभी कांग्रेस पार्टी में रहा ही नहीं है।
झामुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि रनिया में कांग्रेस के पास कार्यकर्ता ही नहीं है। रनिया ही नहीं पूरे जिले में कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं की कमी है। जबकि झामुमो में लगातार कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ रही है। यह कांग्रेस को पच नहीं रहा है। दूसरा रेशमा कांडूलना महिला नहीं पुरुष है और वह रनिया प्रखंड का उपाध्यक्ष पद पर है। मैंने इसकी लिखित शिकायत पार्टी के शीर्ष नेताओं को कर दिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने गलत कामों से बाज नहीं आई तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
वहीं झामुमो रनिया प्रखंड की उपाध्यक्ष रेशमा कांडूलना ने खंडन करते हुए कहा कि मैं रानिया प्रखंड का उप प्रमुख पद पर हूं। मैंने कभी भी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन नहीं किया है। मैं झामुमो से पूरे मन और तन से जुड़ा हूं। लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा अल्पसंख्यक जिला महासचिव में नाम अंकित किया गया है।मैं इसका खण्डन करता हूं।मेरी अस्था और निष्ठा झामुमो और दिशुम गुरू शिबु सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर है। इसलिए मैं झामुमो का नेता हूं ना कि कांग्रेस का मैं कांग्रेस द्वारा मुझे पद पर नाम दिये जाने का विरोध करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *