11और 12 दिसंबर को राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन

रांची:भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में आगामी 11 एवं 12 दिसंबर को दो दिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र संगठन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में राँची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में किया जाएगा। शुक्रवार को उक्त आयोजन को सफल बनाने हेतु एन वाई के एस एवं एन एस एस की संयुक्त बैठक राज्य निदेशक श्रीमती हनी सिन्हा की अध्यक्षता में नेहरू युवा केन्द्र के कार्यालय में आयोजित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य निदेशक श्रीमती हनी सिन्हा ने कहा कि झारखण्ड राज्य के 24 जिलों में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया है जिसमें राज्य के लगभग 10 हजार से ज्यादा युवा शामिल हुए एवं जिला स्तर पर 05 प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें भाषण, पेंटिंग, फोटोग्राफी, कविता लेखन एवं सामूहिक नृत्य शामिल है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिलों से प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 512 प्रतिभागी शामिल होंगे। सभी प्रतिभागी 10 दिसंबर की रात्रि तक राँची पहुँचेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य एन एस एस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि युवा उत्सव से युवाओं के व्यक्तित्व एवं प्रतिभा में विकास होता है एवं उनके अंदर आत्मविश्वास विकसित होता है।
आज के बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गए :-

  1. सम्पूर्ण कार्यक्रम राँची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम, विश्वविद्यालय जंतुविज्ञान , भूगर्भ शास्त्र में आयोजित किए जाएंगे।
  2. पांचों प्रतियोगिताओं हेतु उच्च स्तरीय कुल 15 सदस्यीय निर्णायक मंडली का गठन किया जाएगा जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक एवं प्रसिद्ध छायाकार शामिल होंगे।
  3. प्रत्येक प्रतियोगिता के सफलता हेतु एन एस एस एवं एन वाई के एस से 05 -05 पदाधिकारी की टीम शामिल किया जाएगा।
  4. राज्य स्तरीय युवा उत्सव के सफल संचालन हेतु एक राज्य स्तरीय आयोजन समिति का गठन किया जाएगा, इसके लिए राज्य निदेशक ,एन वाई के एस एवं राज्य एन एस एस पदाधिकारी को अधिकृत किया गया है।
  5. उक्त आयोजन हेतु व्यवस्था के दृष्टि से कुल 10 विभाग बनाने का निर्णय लिया गया है जिसमें एन वाई के एस एवं एन एस एस के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक शामिल होंगे।
  6. सभी प्रकार की समितियां 20 नवंबर तक गठित कर लिया जाएगा।
    आज के महत्वपूर्ण बैठक में एन वाई के एस एवं एन एस एस के पदाधिकारी शामिल हुए जिसमें मुख्य रूप से उप निदेशक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, शुभम शर्मा , अभीक रंजन ठाकुर, विकास आहूजा आदि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *