मनुवाद विचारधारा के लोग देश को तोड़ने में लगे हुए हैं: भोला यादव

रांची: राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजद के प्रदेश प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव व राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव मौजूद थे।


उपस्थित राजद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला। साथ ही अंबेडकर के विचारों को जन जन पहुंचाने का संकल्प लिया। परिचर्चा कार्यक्रम के बाद प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश राजद प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम बिहार से शुरू हुई थी। अब झारखंड के हर मंडल और अनुमंडल में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मनुवाद विचारधारा के लोग देश को तोड़ने में लगे हुए हैं।
वहीं राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने कहा मनुवादी बीजेपी और आरएसएस मनुवाद को संविधान का संज्ञान देना चाहती है, राजद ऐसा होने नहीं देगी। यह कार्यक्रम पूरे राज्य में जन जागरूक करने का काम करेगी। प्रेसवार्ता में राजद नेता सुभाष यादव,डॉ.मनोज कुमार,फुलकुमारी सहित कई राजद के नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *