रांची में मोमेंट्स रेडिफाइनिंग लाइफस्टाइल प्रीमियम गिफ्टिंग की नई शुरुआत
रांची: राजधानी रांची में प्रीमियम गिफ्टिंग और लाइफस्टाइल सेक्टर को एक नया आयाम देने के उद्देश्य से मोमेंट्स रेडिफाइनिंग लाइफस्टाइल की शुरुआत होने जा रही है। यह संस्थान खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो अपने रिश्तों, त्योहारों, पारिवारिक आयोजनों और कॉर्पोरेट अवसरों को यादगार बनाना चाहते हैं।
“मोमेंट्स” की सबसे बड़ी विशेषता इसके यूनिक, आकर्षक और प्रीमियम गिफ्ट कलेक्शन हैं। यहां ग्राहकों को पारंपरिक गिफ्ट आइटम्स से अलग आधुनिक डिजाइन, बेहतर पैकेजिंग और कस्टमाइज्ड गिफ्टिंग का अनुभव मिलेगा। संस्थान में कॉर्पोरेट गिफ्ट्स, फेस्टिव गिफ्ट्स, लग्ज़री रिटर्न गिफ्ट्स, एक्सक्लूसिव होम डेकोर आइटम्स, वेडिंग इनवाइट्स और विशेष अवसरों के लिए तैयार किए गए क्रिएटिव गिफ्ट्स उपलब्ध होंगे।
संस्थान की संचालिका उर्वशी रंजन ने बताया कि आज के दौर में लोग केवल उपहार नहीं, बल्कि भावनाएं और यादें साझा करना चाहते हैं। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए “मोमेंट्स” की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि यहां हर गिफ्ट को विशेष तरीके से डिजाइन और प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि वह लोगों के लिए लंबे समय तक यादगार बना रहे। ग्राहकों की जरूरत और बजट के अनुसार कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि शादी, जन्मदिन, एनिवर्सरी, कॉर्पोरेट इवेंट्स, त्योहार और पारिवारिक आयोजनों के लिए अलग-अलग थीम आधारित गिफ्ट्स तैयार किए जाएंगे। आकर्षक पैकेजिंग और आधुनिक डिजाइन इस संस्थान को अन्य गिफ्ट स्टोर्स से अलग पहचान देंगे।
संस्थान से जुड़े रंजन कुमार ने कहा कि “मोमेंट्स” का उद्देश्य केवल व्यापार करना नहीं, बल्कि लोगों के खास पलों को और खूबसूरत बनाना है। उन्होंने बताया कि रांची में पहली बार एक ही स्थान पर प्रीमियम गिफ्टिंग, होम डेकोर और कस्टमाइज्ड लाइफस्टाइल उत्पादों की इतनी विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई जा रही है। संस्थान में आधुनिकता और पारंपरिक कला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। साथ ही स्थानीय कला और क्रिएटिविटी को भी बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।



