कर्नाटक में भाजपा को तगड़ा झटका,कांग्रेस-124.तो भाजपा 69और जेडीएस को 24 सीटें मिली

बैंग्लुरू: कर्नाटक चुनाव में भाजपा को सबसे तगड़ा झटका लगा है। सभी 224 सीटों के रुझान आ चुके हैं. रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। खबर लिखे जाने तक रुझानों में कांग्रेस 124, बीजेपी 69 और जेडीएस 24 सीटों पर आगे चल रही है। दिल्ली और कर्नाटक समेत देशभर के कांग्रेस दफ्तरों में जश्न मनाया जा रहा है। वहीं कांग्रेस के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि हम चुनाव जीते हैं तो बजरंग दल बैन होगा। उन्होंने कहा कि ये असर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का है। कर्नाटक की जनता ने नफरत की राजनीति को नकार दिया है।भाजपा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं। बेंगलुरु में भी भाजपा पिछड़ गई है। वहीं, जेडीएस केवल 24 सीटों पर आगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *