नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

रांचीःराज्य में एक दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसमें लड़की गुमला जिले की रहने वाली है। पीड़िता रांची में रहकर पढ़ाई करती है। रेप की घटना को रांची में अंजाम दिया गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पहले नाबालिग का अपहरण किया गया उसके बाद सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। पीड़िता की मां ने गुमला एसपी को आवेदन देकर इस मामले में अनु महतो, दशरथ साहू, आनंद महतो और अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

लड़की की मां ने बताया है कि पहले पीड़िता की गांव के ही एक युवक ने हत्या की कोशिश की थी। जिसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया ता। वह मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है। उसी केस को उठाने के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहा था। केस वापस नहीं लेने पर आरोपियों ने रांची के नागाबाबा खटाल जाने के क्रम में छह लोगों के साथ मिलकर उसको किडनैप किया। इसके बाद लड़की को ओरमांझी ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप किया। घटना 15 सितंबर की है। बाद में आरोपी ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो पूरे गांव में वायरल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *