नशामुक्त समाज का निर्माण ही उद्देश्य : कविता कुमारी खाती
रांची : माननीय झालसा के निर्देश पर माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव के निर्देश पर डालसा टीम के द्वारा बेड़ो प्रखंड के खुखरा पंचायत भवन में माननीय नालसा के द्वारा संचालित योजना डॉन, आशा, जागृति, संवाद तथा साथी पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी एलएडीसी, कविता कुमारी खाती, पीएलवी सधनी कुमारी, सतीश कुमार, अमित बड़ाईक, दिनेश प्रमाणिक, मंगल तिर्की, सत प्रकाश कुमार, संजय हजाम एवं पंचायत भवन के लोग तथा राजा वर्मा उपस्थित थे।
एलएडीसी डिप्टी, कविता कुमारी खाती ने नशा के सेवन, नशीले दवाओं के दुरूपयोग एवं उनसे होनेवाले खतरों पर फोकस किये। साथी योजना पर फोकस करते हुए कहीं कि निराश्रृत बच्चों का आधार-पहचान बनाकर उन्हें मुख्यधारा में लाना ही उद्देश्य है। आशा अभियान के तहत ग्रामणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की ओर से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गयी। संवाद योजना के तहत आदिवासियों को मिलनेवाली अधिकारों पर फोकस किये, वहीं उन्होंने जागृति योजना के बारे में भी जानकारी दी। नालसा योजना डॉन पर फोकस करते हुए कही कि नशा से धन व स्वास्थ्य की हानि होती है। श्रीमति खाती ने एनडीपीएस एक्ट पर भी फोकस किये।
पीएलवी सतीश कुमार ने कहा कि डालसा, रांची के द्वारा समय-समय पर नशा उन्मूलन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन तथा नुक्कड़ नाकटक का भी आयोजन किया जाता है। हमलोगों का उद्देश्य युवाओं व बच्चों को नशा से दूर करना तथा नशामुक्त समाज का निर्माण करना हैं।
पीएलवी अमित बड़ाईक व दिनेश प्रमाणिक ने सड़क पर रहने वाले बच्चों के समग्र विकास और उन्हें नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे से बचाने पर फोकस किये। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे अगर कोई बच्चे ड्रग्स का सेवन करते दिखते है, तो उन्हें चिन्हित कर हमें बतायें, नशीड़ी बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए डालसा भरसक प्रयास करेगा।
अंत में सभी पीएलवी ने आगामी 29 नवम्बर को आयोजित होनेवाली विशेष लोक अदालत तथा 13 दिसम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी तथा पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया।



