शनिवार को शनि देव महाराज का महाप्रसाद का वितरण किया गया
बोकारो – बोकारो के सेक्टर 12 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 12 ए ई में निर्माण शनिदेव महाराज के मंदिर परिसर में बीते 21 मार्च दिन शनिवार को श्री गणेशा पूजा समिति द्वारा शनिवार की संध्या को शनि देव महाराज का खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण हर शनिवार की भांति बड़ी ही धूमधाम से किया गया । शनि देव महाराज , श्री गणेश भगवान,श्री बजरंग बली ,श्री भोले बाबा ,पीपल देव का पूजा अर्चना करने उपरांत शनि देव महाराज का विशेष आरती किया गया ,जिसमें नगर के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए । श्री गणेशा पूजा समिति के द्वारा बताया गया कि शनिदेव महाराज का हर शनिवार को पूजा अर्चना उपरांत खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है । जो प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा । महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए नगर के सैकड़ों की संख्या में भक्त शरीक होते है ।इस पूजा को सफल बनाने में स्थानीय पत्रकार निर्मल महाराज का अहम भूमिका है ,इन्हीं के सुझाव से पूजा सम्पन्न करवाया जा रहा है। इस अवसर पर श्री गणेशा पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ,
सुनील राज महतो, राकेश कुमार, चंदन कुमार, मुकेश कुमार, गोलू कुमार, पवन कुमार, मनोज कुमार राय, जितेंद्र नापित, प्रदीप कुमार, राज कुमार, सुशील कुमार सोनी, शिव कुमार, डॉक्टर पंकज ,रोहित शर्मा आदि का सहयोग रहता है ।



