नई दिल्ली में सुदेश–चिराग की मुलाकात में झारखंड पर चर्चा

रांची : शुक्रवार को नई दिल्ली में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान के बीच मुलाकात हुई। श्री पासवान के कार्यालय पर हुई मुलाक़ात में बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर बधाई का आदान–प्रदान हुआ। मुलाक़ात के दौरान झारखंड के राजनीतिक मुद्दों तथा विकास के संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।

इस मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी भी उपस्थित रहे। चिराग पासवान ने चंद्रप्रकाश चौधरी जी को उनके गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, किसानों को उचित मूल्य दिलाने और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के लिए अपने मंत्रालय के माध्यम से विशेष योजनाएं लागू करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *