राज्य सभा सांसद आदित्य साहू ने बंधु तिर्की पर किया हमला,कहा-बाबूलाल मरांडी पर झूठे आरोप लगाने से पहले सिद्ध करे

रांची : प्रदेश भाजपा के महामंत्री सह राज्य सभा सांसद आदित्य साहू ने प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की और राज्य पर जानकर हमला बोला है। वे गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बंधु तिर्की बाबूलाल मरांडी के बारे में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। जमीन दलालों के संरक्षण में हैं। बंधु तिर्की को यह प्रमाणित करना होगा की कौन दलाल के संरक्षण में बाबूलाल हैं।
श्री साहू ने कहा कि मांडर उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर बंधु तिर्की का अहंकार बोल रहा है। यह लोकतंत्र की सही परिपाठी नहीं है। बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पिछली बार बंधु तिर्की चुनाव जीते थे।
उन्होंने कहा कि बाबूलाल एक बेदाग और ईमानदार छवि वाले नेता हैं। सीएम रहते हुए उनपर कभी भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। आज उनपार बंधु तिर्की आरोप लगा रहे हैं। उनको आरोप सिद्ध करना होगा,नहीं तो वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
वहीं मांडर उप चुनाव पर कहा कि पिछली बार के मुकाबले भाजपा का मांडर विधानसभा क्षेत्र में वोटों का प्रतिशत बढ़ा है। यही नहीं पहले दुमका, बेरमो,मधुपुर में हुए उप चुनाव परिणाम में भी भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ा है। चारों उप चुनाव में वोटरों को पैसा का लोभ देकर सत्तापक्ष ने जीता है। लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा चारों सीट जीतेगी।
इस प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,गंगोत्री कुजूर और अशोक बड़ाइक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *