झामुमो और कांग्रेस ने संयुक्त रूप से किया प्रेस कांफ्रेंस,ईडी और बाबूलाल पर किया जमकर हमला

रांची: जमीन घोटाले मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के द्वारा पूछताछ के लिए समन भेजने पर महागठबंधन के नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार,ईडी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर जमकर हमला बोला है। शुक्रवार को प्रदेश झामुमो कार्यालय में झामुमो और कांग्रेस ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर कई आरोप लगाए हैं।
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही गठबंधन सरकार की छवि को धूमिल करने के लिए केंद्र सरकार ईडी का इस्तेमाल कर रही है।
उन्होंने कहा की 2005के नवम्बर को एक कंपनी शुरू हुआ था,उसका नाम संथाल परगना बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड है। इसमें तीन डायरेक्टर हैं।
रमिया मरांडी,स्वर्गीय छोटू मरांडी जो बाबूलाल मरांडी के भाई है,दूसरी लालिमा तिवारी जो सुनील तिवारी की पत्नी है,तीसरा मिहिजाम के योगेंद्र तिवारी हैं।इसका मुख्य पेशा जमीन की खरीद परोख्त है। इसमें पूंजी कहां से आया,आजतक इसका पता नहीं चला है। संथाल परगना में करोड़ों रूपये की जमीन खरीदी गई है। झामुमो के पास उसका पुख्ता सबूत है।सिमडेगा का जो शराब व्यवसाय है वह भी इसी कंपनी के नाम पर है।ईडी को इसपर संज्ञान में लेना चाहिए। यह सच्चाई बाबूलाल मरांडी का है।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा केवल टारगेट करके जो आगे बढ़कर काम कर रही है वह सही नहीं है। ईडी को बताना चाहिए की संथाल परगना प्राइवेट लिमिटेड में कौन कौन से डायरेक्टर हैं। व्यापक पैमाने पर जब बाबूलाल मरांडी और उनके गुर्गों के हेराफेरी का मालूम होने लगा तो वे भाजपा के शरण में चले गए। भाजपा के शरण में जाकर अपने आप को पाक साफ करने में लगे हुए हैं। ईडी यदि पता नहीं लगा लाएगी तो झामुमो कागजात उपलब्ध करा देगा।
उन्होंने कहा कि ईडी क्या संदेश देना चाहती है। आप खोजने जाते हैं किसी और को और मंत्री रामेश्वर उरांव के घर घुस जाते हैं। इस राज्य के आला अधिकारी रह चुके हैं,सांसद रह चुके हैं और राज्य के वित्त मंत्री हैं।ईडी अपनी शक्ति का उपयोग गलत रूप से कर रही है।
झामुमो बाबूलाल के काले कारनामे को पूरी जनता के समक्ष पूरे सबूत के साथ रखेगा। हम लोग ईडी के पास भी सबूत रखेंगे।
प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि इस राज्य में जब से गठबंधन की सरकार बनी है तभी से भाजपा इसको अपदस्त करने की कोशिश कर रही है।
इसी कड़ी में भाजपा ने पहले ऑपरेशन लोटस चलाया। कांग्रेस के विधायकों ने जब ऑपरेशन लोटस को कुचलने का काम किया तो भाजपा ने ईडी का इस्तेमाल करना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल फूज बल्ब हो गए हैं,भाजपा ने उसे अपने दल का प्रमुख बना कर रखा है।
भाजपा लोकतंत्र और संविधान को कुचलने का काम कर रही है। ईडी के माध्यम से भाजपा महागठबंधन के नेता और मंत्री को तंग किया कर रही है। राज्य की जनता अब महागठबंधन के नेताओं के साथ ईडी का विरोध प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *