चंद्रयान-3 के वैज्ञानिक सोहन यादव के घर जाकर उसके माता पिता को कांग्रेसियों ने किया सम्मानित

खूंटी: चंद्रयान-3 के वैज्ञानिक सोहन यादव के तपकरा स्थित आवास पर उनके माता-पिता से कांग्रेस के नेताओं ने मुलाकात कर सम्मानित किया। पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा ने वैज्ञानिक सोहन यादव के माता पिता को अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रदेश सचिव पीटर मुंडू, जिला महासचिव सयूम अंसारी, सेवा दल अध्यक्ष नरेश तिर्की, अल्पसंख्यक अध्यक्ष केसर खान, तैयब अंसारी, तोरपा प्रखंड अध्यक्ष अजय गुप्ता सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *