डिगा नहीं आयुषी का मनोबल, तमाम झंझावतों को झेलते हुए 12वीं में हासिल किया 98 फीसदी अंक

रांचीः झारखंड कैडर की निलंबित आइएएस पूजा सिंघल की बेटी आयुषी पुरवार के मनोबल और हौसलों की दाद देनी होगी। आयुषी में अपनी पढ़ाई में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। तमाम झंझावतों को झेलते हुए सीबीएसइ की 12वीं में 98 फीसदी अंक लाकर अपने जूनियर के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गई। लगन ऐसी की सिर्फ पढ़ाई पर ही फोकस। अपने मां की मुसिबतों को भी आयुषी ने अपने उपर हावी नहीं होने दिया। उनके गुरु ने भी हमेशा आयुषी का मनोबल बढ़या। आयुषी डीपीएस में कला संकाय की छात्रा है। आयुषी ने हर सब्जेक्ट में 96 फीसदी से अधिक अंक हासिल किया। सोशियोलॉजी में आयुषी को 100 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं इंगिल्श, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस में आयुषी को 96 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *