पूर्व कांग्रेस नेता एनुल हक अंसारी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ झापा में शामिल हुए

रांची : स्थानीय कार्निवल में रविवार को झारखंड पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यकर्ता मिलन समारोह में पूर्व कांग्रेस नेता एनुल हक अंसारी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ झापा में शामिल हुए। केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार ने सभी को पार्टी में शामिल कराया।


झापा में शामिल हुए एनुल हक अंसारी ने कहा कि, मैं लगभग 25 वर्ष तक कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा। विभन्न पदों पर भी रहकर जिम्मेदारी संभाली। लेकिन वर्तमान में कांग्रेस पार्टी जनमुद्दों से भटक चुकी है। कांग्रेस पार्टी में काम करने वाले कार्यकर्ता जो दिन-रात पार्टी को सींचे उन्हें वर्तमान में नजरअंदाज किया जा रहा है। वर्तमान झारखंड कांग्रेस की हालत ऐसी हो चुकी है कि यहां पर खुद कार्यकर्ता जन मुद्दों को लेकर आवाज नहीं उठा सकते। लोग चाटुकारी कर पार्टी के शीर्ष पदों पर काबिज है। झारखंड में कांग्रेस पार्टी दलालों की चुंगल में है। लोगों का भरोसा अब सिर्फ और सिर्फ “झारखंड पार्टी” से है। यह पार्टी, माटी का पार्टी है।
वहीं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि हमारे लिए खुशी की बात है कि ऐनुल हक अंसारी कांग्रेस पार्टी को छोड़कर झापा में शामिल हो रहे हैं। जो जनमानस की भावनाओं को समझता है वहीं नेता होता है। ऐनुल हक जनमानस से जुड़े हुए हैं। इनके आने से पार्टी मजबूत होगी।
पार्टी के महासचिव अशोक कुमार भगत ने कहा कि झामुमो,कांग्रेस और भाजपा से कई नेताओं का मोह भंग हो रहा है। ऐसे नेता दूसरे दल में जाने का मन बना रहे हैं। वैसे नेताओं के लिए झापा स्वागत करती है। ऐनुल हक के बाद कई कद्दावर नेता झापा में शामिल होंगे।
झापा जल जंगल और जमीन की बात करती है उसका संरक्षण के लिए हमेशा आंदोलन किया है। यहां के लोगों की बुनियादी बातों को झापा उठाने का काम करती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *