जामताड़ा में रेल पटरी पर प्रेमी युगल के शव मिले

रांची: जामताड़ा के मदनकट्टा रेलखंड पर नवाडीह-दुर्गापुर के पास शनिवार सुबह रेल पटरी पर प्रेमी युगल के शव मिले। सोशल मीडिया पर दोनों की कथित इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर चर्चा है। बताया जा रहा है कि स्टोरी में दोनों के हाथ चुनरी से बंधे दिखाई दे रहे थे। साथ ही गांव वालों से उनका बंधन नहीं तोड़ने और जहां भी दफनाया जाए, दोनों को साथ रखने की बात लिखी गई थी।

हालांकि, इस कथित पोस्ट की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों के शव रेल पोल संख्या 271/4 और 271/5 के बीच मिले। हादसे में दोनों के सिर धड़ से अलग हो गए थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना करमाटांड़ थाना पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतकों की पहचान रिंगोचिंगो गांव निवासी रॉकी कुमार मंडल (20) और नाजिया खातून (करीब 17) के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *