जदयू महिला प्रकोष्ठ की नई जिलाध्यक्ष पूनम देवी

*जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने जारी की सूची
गणादेश ब्यूरो
मुंगेर: जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने मुंगेर जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के पद पर जदयू नेत्री पूनम देवी को मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्षा ने इस बाबत सूची जारी की है।
पूनम देवी के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनने पर मुंगेर जिले के विभिन्न प्रकोष्ठों के जदयू नेताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ निधि, जिला अध्यक्ष संतोष साहनी, जदयू युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुड्डू राईन, युवा जदयू के महासचिव कन्हैया चौधरी, उपाध्यक्ष बच्चन राज पासवान, वरीय जदयू नेता मनोरंजन मजूमदार, समाज सुधार वाहिनी की जिलाध्यक्ष रीता राज सहित अन्य जदयू नेता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *