लोजपा (रामविलास)ने नीसी कुमारी को जिलाध्यक्ष एवं रंजना शर्मा को प्रदेश महासचिव बनाया

*पार्टी महिलाओं की आधी आबादी की हिस्सेदारी के लिए हमेशा करती रहेगी संघर्ष: शोभा सिन्हा
गणादेश ब्यूरो
मुंगेर : रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी( रामविलास) के प्रधान कार्यालय नौवागढ़ी में महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शोभा सिन्हा एवं विशेष अतिथि के रुप में जिलाध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू मौजूद थे । बैठक की अध्यक्षता रंजना शर्मा ने की।
मुख्य अतिथि शोभा सिन्हा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महिला की हिस्सेदारी को लेकर हमेशा लोजपा( रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार के छात्र-छात्राओं के भविष्य को लेकर तत्पर रहते थे। उन्होंने कहा कि महिला प्रकोष्ठ के जिला संगठन को प्रखंड से पंचायत एवं वार्ड स्तर तक ले जाना है।तभी हम महिला सशक्तिकरण की आवाज को बुलंद कर सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू एवं लोजपा के वरिष्ठ नेता पवन मंडल ने कहा कि बिहार में शिक्षा, स्वास्थ की स्थिति चरमरा गई है l अफसरों की मनमानी चरम पर है l बिहार में अस्थिरता ही मुख्य कारण है l
बैठक में महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में नीसी कुमारी एवं रंजना शर्मा का प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनयन किया गया।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी वर्मा, प्रदेश सचिव कलावती देवी, निभा पासवान, रूपा पासवान, ललिता दास, ललिता पासवान, निशी शर्मा, जमालपुर नगर अध्यक्ष पंकज पासवान ,मुंगेर नगर अध्यक्ष राजीव रजक ,
बरियारपुर प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र साह,कलावती देवी, संजू देवी, विभा देवी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *