खूंटी में कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को किया याद,दोनों महान विभूतियों के चित्र पर किया पुष्प अर्पित
खूंटी: सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में आधुनिक भारत के निर्माता एवं हरित क्रांति के सूत्राधार भारत के पूर्व पीएम स्व. इंदिरा गांधी की शहादत दिवस एवं भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शादगी से मनाया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि दोनों महान विभूतियों को भारत कभी भूल नहीं सकता स्व इंदिरा गांधी को याद करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि शायद ही ऐसी महिला प्रधानमंत्री भारत को दुबारा मिले एक महिला होते हुए भी कभी किसी देश आगे झुकी नहीं न ही किसी देश दबाव में सरेंडर की उनकी इच्छा एक ही थी देश भाईचारा के साथ देश आगे बढ़ते जाए देश की अखंडता और एकता के लिए उन्होंने हमेशा गर्जती शेरनी की तरह फैसला लिया जिससे देश आत्मनिर्भर हो सके । लौह पुरुष को याद करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे महान पुरुषत्व के धनी व्यक्तित्व अब कभी भारत को नहीं मिल सकता उनके बाताऐ रास्ते पर चल कर बहुत से स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध गोलबंद हुए और देश आजाद हुआ। मौके पर सांसद कालीचरण मुंडा ने भी दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चल कर ही हम देश को विकास की ओर ले जा सकते हैं। उनके त्याग को भारत कभी भूल नहीं सकता। मौके पर, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो,नईमुद्दीन खां,जिला प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, नगर अध्यक्ष गुलाम गौस , शांता खाखा,मगरिता खेस, फिरोज आलम, सोहैल अंसारी,सुषमा भेंगरा,अनीता नाग, जेम्स तोपनो, विक्टर कन्डीर, सुन्दरमनी हंस,ईन्दुअन्ना हस्सा, राम तिड़ू, सांदु पुर्ती, अनमोल होरो आदि मौजूद रहे।



