थावे दुर्गा मन्दिर में पत्नी के साथ तेजस्वी करेंगे पूजा, राजश्री ससुराल के लोगों से करेगी भेंट

गोपालगंज।सूबे के उपमुख्यमंत्री तेजश्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री के साथ गुरुवार को गोपालगंज आ रहे हैं।उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन के द्वारा थावे होमगार्ड के मैदान में तैयारी जोरशोर से की जा रही है। वही उप मुख्यमंत्री तेजश्वी यादव अपने पत्नी राजश्री के साथ पहली बार गोपालगंज आगमन को लेकर राजद कार्यक्रताओं में काफी उत्साह है।राजद नेताओं ने बताया कि उप मुख्यमंत्री तेजश्वी यादव अपने पत्नी राजश्री के साथ कल 20 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे वे थावे के होमगार्ड मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। उसके बाद थावे दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। और थावे मंदिर परिसर में ही डिप्टी सीएम कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। और जनसभा को संबोधित करेंगे। वही उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहली बार पत्नी राजश्री यादव के साथ थावे में आ रहे है।थावे दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद अपने पैतृक गांव फुलवरिया जाएंगे। फुलवरिया गांव बहु राजश्री यादव पहली बार अपने ससुराल के लोगों से मुलाकात करेंगी। उनके आगमन को लेकर फुलरिया और गोपालगंज के लोगो मे काफी उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *