किसान अरुण को राष्ट्रपति से मिलने पटना किया गया आमंत्रित

कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत दिघरी पंचायत के किसान अरुण कुमार भगत को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पटना आमंत्रित किया गया है। किसान अरुण कुमार भगत अपने इलाके के जाने-माने और समृद्ध किसान है। सेड नेट योजना के तहत सरकार से अनुदान पर बेमौसम सब्जी एवं फल उगने का कार्य विगत कुछ वर्षों से करते आ रहे हैं, जिसकी चर्चा अगल-बगल के इलाकों में काफी है। कुछ महीने पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन दिघरी पंचायत में हुआ था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा अरुण कुमार भगत के सेड नेट योजना एवं मत्स्य पालन योजना की सराहना की गई थी। किसान अरुण कुमार भगत ने दूरभाष पर बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्हें जिला पदाधिकारी कटिहार के द्वारा यह सूचना दी गई थी कि उनका नाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात हेतु चयन किया गया है। पटना जाकर अरुण कुमार भगत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर कटिहार जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *