जुआ अड्डा में छापा,दो गिरफ्तार
बोकारो:चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मामरकुदर मोड के पास संगठित गिरोह द्वारा चलाए जा रहे जुआ अड्डा की सूचना पर बोकारो पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित विशेष टीम ने छापा मारा तो मामारकुदर बाजार में हड़कंप मच गया। छापेमारी में 36 वर्षीय कृष्णा महतो उर्फ मनोज महतो एवं 37 वर्षीय शिवनाथ महतो को मौके पर गिरफ्तार किया गया ,जबकि अन्य मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से 10 हजार 950 रुपए नकद बरामद किया है साथ ही ताश की गद्दी एवं दोनों के पास से एक एक मोबाइल भी जप्त किया है।मुफ्फसिल थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायत मिल रही थी कि इस क्षेत्र में जुआ अड्डा चलाया जा रहा है, सूचना पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया है, वहीं मौके से फरार हुए लोगो की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।



