बोकारो उपायुक्त के नाम से साइबर ठगी की कोशिश का मामला उजागर

बोकारो : बोकारो  जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है कि साइबर ठगों ने  बोकारो उपायुक्त   अजय नाथ झा का प्रोफाइल फोटो लगाकर फर्जी व्हाट्सएप नंबर ‪(+8562093158018) बनाया है। इस नंबर से आम नागरिकों ,अधिकारियों को भ्रामक संदेश भेजे जा रहे हैं। यह कृत्य साइबर अपराध है।

उक्त नंबर से उपायुक्त बोकारो का कोई संबंध नहीं

जिला प्रशासन ने  स्पष्ट किया है   कि उक्त नंबर का उपायुक्त  अजय नाथ झा से कोई संबंध नहीं है। यह पूरी तरह फर्जी है और आमजन को भ्रमित करने का प्रयास है।इस ‪(+8562093158018) फर्जी नंबर से प्राप्त किसी भी संदेश या कॉल पर भरोसा नहीं करें।किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड या बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करें। आर्थिक लेन-देन बिल्कुल न करें।यदि किसी को उक्त नंबर से संदेश प्राप्त हो तो तुरंत इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल में दर्ज कराएं। जिला प्रशासन ने संबंधित एजेंसियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील किया है कि वह साइबर ठगों से सतर्क रहें और केवल अधिकृत एवं आधिकारिक माध्यमों से ही उपायुक्त कार्यालय से संपर्क करें।  बोकारो उपायुक्त  का आधिकारिक संपर्क नंबर 9470526005 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *