पंडरा स्थित नुगाबेस्ट सेंटर में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
रांची : राजधानी के पंडरा स्थित नुगाबेस्ट थर्मल थेरेपी सेंटर में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार-झारखंड के एरिया मैनेजर विवेक पाण्डेय ने केक काटकर सभी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में थेरेपी लेने वाले लोग मौजूद रहे। नुगाबेस्ट, दक्षिण कोरिया की कंपनी है, जो झारखंड सहित पूरे देश में थर्मल थेरेपी के जरिए कमर दर्द, सर्वाइकल और माइग्रेन जैसी बीमारियों का समाधान करती है… वो भी पूरी तरह नि:शुल्क। कार्यक्रम में आए लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। किसी ने बताया कि लगातार कमर दर्द से राहत मिली, तो किसी ने कहा कि चलने-फिरने में आ रही परेशानी अब पूरी तरह ठीक हो गई।”
‘नुगाबेस्ट पिछले 15 सालों से झारखंड में सेवाएं दे रहा है। पंडरा ब्रांच का उद्घाटन सितंबर 2019 में हुआ था। यहां रोजाना दो से ढाई सौ लोग थर्मल थेरेपी का लाभ उठाते हैं। यह सेंटर सुबह सात से शाम चार बजे तक खुला रहता है। अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग ने भी सम्मानित किया है।’
“विवेक पाण्डेय का कहना है कि जहां मेडिकल साइंस जवाब दे देता है, वहां नुगाबेस्ट की थर्मल थेरेपी लोगों को नई उम्मीद और स्वस्थ जीवन देती है।”
“तो यह था रांची का नुगाबेस्ट सेंटर, जहां शिक्षक दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं बल्कि स्वास्थ्य का संदेश भी लेकर आया।इस अवसर पर चंद्रभूषण प्रसाद,केपी यादव,सुनीता सिंह, सरस्वती, शिखा सहित कई लोग उपस्थित थे.




