उपायुक्त ने ग्रामीण विकास, पंचायती राज सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक की
खूंटी : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं जिला परिषद अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने भाग लिया।
ㅤबैठक में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन, पूर्ण एवं लंबित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रखंडों में लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने तथा योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही शत-प्रतिशत ई-केवाईसी (e-KYC) कार्य पूर्ण करने, एरिया ऑफिसर मॉनिटरिंग ऐप पर नियमित रिपोर्टिंग करने एवं सामग्री मद के भुगतान को नियमित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिन लाभुकों को किस्त की राशि उपलब्ध करा दी गई है, उनके निर्माणाधीन एवं लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव एवं संबंधित कर्मियों के साथ नियमित समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रगति की निगरानी करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अबुआ आवास योजना एवं अंबेडकर आवास योजना के लंबित आवासों को भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।बैठक में जल छाजन अंतर्गत संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सोलर लिफ्ट इरिगेशन, प्लांटेशन, अमृत सरोवर सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ㅤ


