पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती कांग्रेस मुख्यालय कार्यालय में मनाई गई।
रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रथम प्रधानमंत्री भारत एवं महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती कांग्रेस मुख्यालय कार्यालय में मनाई गई।
सर्वप्रथम जयंती समारोह में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का योगदान भारत की स्वतंत्रता में अतुलनीय रहा है। भारत को अंग्रेजों से स्वतंत्रता दिलाने हेतु उन्होंने कई आंदोलन किये तथा अपने जीवन के करीब 3000 दिन जेल में बिताए। पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे तथा उन्होंने संविधान बनाने में भी अहम भूमिका निभाई, योजना आयोग की स्थापना की, आधुनिक भारत की तकनीकी एवं वैज्ञानिक नींव रखते हुए उन्होंने एम्स एवं आईआईटीज की स्थापना की ताकि विद्यार्थी स्वदेश में ही उच्च शिक्षा को प्राप्त कर सके।
पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से विशेष प्रेम एवं स्नेह था और बच्चों के अधिकारों, शिक्षा एवं बेहतर परवरिश पर दिए गए उनके योगदान के सम्मान के रूप में उनके जयंती 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू न सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री थे बल्कि वह आधुनिक भारत के निर्माता भी थे। उनके पद चिह्नों पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी, महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव, कार्यालय प्रभारी राजन वर्मा, सूर्यकांत शुक्ला, अख्तर अली, डॉ राजीव नारायण प्रसाद, मनोज साहब पिंकू, जगदीश साहू, जितेंद्र त्रिवेदी, मोहम्मद हुसैन अंसारी, डॉ प्रसाद पासवान, राजूराम, समुद्रगुप्त आदि उपस्थित रहे।




