मुकेश सहनी ने 1 नंबर पार्टी बनने पर भाजपा को दी बधाई

पटना। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने बिहार में नंबर 1 पार्टी बनने पर भाजपा को बधाई दी। निर्णय बदलने वाले विधायकों को शुभकामनाएं दी।
सहनी ने कहा कि जो कल तक हमारे विधायक थे, उन्होंने अपना निर्णय बदला। दूसरे पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए, उनको मेरी शुभकामनाएं। हम बीजेपी को भी बधाई देते हैं कि हमारे 3 विधायकों को मिलाने के बाद उनमें 77 विधायक हो गए हैं। वे बिहार के नंबर 1 पार्टी बन गए हैं।
जानकारी हो कि विकासशील इंसान पार्टी के तीन विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए थे। इसमें स्वर्ण सिंह, राजू सिंह, मिश्री लाल यादव शामिल थे। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा था कि उन्हें कोई नाराज़गी नहीं है। ये सभी अपने घर वापस आए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने तीनों विधायकों को मान्यता दी है। वीआईपी के पास निर्वाचित प्रतिनिधियों के तौर पर केवल यही तीन विधायक और एक विधान पार्षद मुकेश सहनी खुद हैं। उनका कार्यकाल भी दो माह बाद खत्‍म हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *