मतगणना की सभी तैयारियां पूरी,डीसी मंजुनाथ भजंत्री ने मतगणना स्थल एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रांची : नगर पालिका आम निर्वाचन के अंतर्गत मतगणना की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। राजधानी रांची के सुकुरहुट्टू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। गुरुवार देर शाम उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने मतगणना स्थल एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और स्पष्ट निर्देश दिया कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी प्रक्रिया समयबद्ध, गंभीरता एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाए। जिला प्रशासन द्वारा मतगणना के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिसमें सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, मीडिया कक्ष, कंट्रोल रूम एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। मतगणना हॉल की तैयारियां अंतिम रूप ले चुकी हैं। मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए निर्वाचि पदाधिकारी द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र अनिवार्य होगा। प्रत्याशियों के एजेंटों को अलग से फोटो युक्त पहचान पत्र साथ रखना भी अनिवार्य है। मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा।
वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने बताया कि मतगणना की प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कदम उठाए गए हैं। सभी एजेंटों, प्रत्याशियों एवं अन्य संबंधित पक्षों से अपील की गई है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। डीसी ने कहा क़ि मतगणना से मतगणना के परिणाम के बाद पुरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए ताकि असामाजिक तत्वों द्वारा कोई भी घटना को अंजाम नहीं दिया जा सकें। मतगणना स्थल में भी पर्याप्त संख्या में पुलिस फ़ोर्स मजिस्ट्रेट के प्रतिनियुक्ति क़ि गई है। सभी तत्वों पर जिला प्रशासन क़ि पैनी निगाहें रखी गई है। जिला प्रशासन 24×7 नजर बना कर रखी है।



