एसएमआईबी एण्ड एफआई,एनएमएमयू की मैनेजर ने रनिया प्रखण्ड का किया दौरा

खूंटी : दिल्ली से खूंटी पहुंची एसएमआईबी एण्ड एफआई,एनएमएमयू की मैनेजर ने गुरुवार को रानिया प्रखंड का दौरा किया। उनके साथ हेमंत कुमार, शालिनी पल्लवी एवं जाहिर ज़फर भी उपस्थित थे।

अपने दौरे के दौरान उन्होंने सीएलएफ  के बीओडी सदस्यों, सीएलएफ स्टाफ तथा सीएमटीसी  प्रबंधन समिति के सदस्यों से संवाद किया और उप-समितियों के कार्य, सीएलएफ विज़न एवं आप, मॉनिटरिंग व्यवस्था तथा विभिन्न डोमेन की गतिविधियों की जानकारी ली।

इसके पश्चात उन्होंने रानिया गरिमा केंद्र का भ्रमण किया और मामलों के पंजीकरण एवं समाधान की प्रक्रिया, पैरालीगल दीदियों की भूमिका, प्रखंड सलाहकार समिति, बदलाव मच, विभागीय समन्वय आदि के बारे में समझा।

इसके बाद उन्होंने गैर-कृषि गतिविधि के अंतर्गत अनीमा देवी (शिवानी प्रज्वलित समूह) द्वारा संचालित होटल रूम का निरीक्षण किया तथा शांति महिला समूह की राहिल कंडुलना दीदी के तरबूज खेत का भ्रमण किया, जहाँ ड्रिप सिंचाई प्रणाली से तरबूज की खेती और ग्राफ्टेड टमाटर का अवलोकन किया। इसके उपरांत उन्होंने आजीविका संसाधन केंद्र  रानिया का दौरा किया और हैचरी यूनिट, लेयर बर्ड तथा एएसके की अन्य गतिविधियों का अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *