खूंटी से आए सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता बापू वाटिका के सामने बैठे उपवास पर

रांची: जमीन घोटाला में बिरसा मुंडा जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिहाई की मांग को लेकर झामुमो का उपवास और न्याय यात्रा तीसरे दिन भी जारी है। शनिवार को खूंटी जिले से जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद के नेतृत्व में आए सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता बापू वाटिका के सामने उपवास पर बैठे। साथ ही भाजपा के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा पूर्व सीएम हेमन्त सोरेन को जिस प्रकार केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जांच के सहारे प्रताड़ित किया जा रहा है और इसी कारण हम लोग सभी प्रखंडों, पंचायतों में न्याय यात्रा निकाल कर लोगों जागरूक करने का काम कर रहे हैं।
झामुमो नेता ने कहा कि हम लोगों को पूरा विश्वास है कि हेमंत सोरेन कोर्ट से बेदाग होकर निकलेंगे।
मौके पर रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा केंद्र की मनमानी का हम लगातार विरोध करेंगे। जिस प्रकार पूर्व हेमन्त सोरेन को राजनीति कारणों से प्रताड़ना झेलना पड़ रहा है। आज पूरे झारखंड ही नही बल्कि देश के सामने है और जनता इसका जवाब देगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव नंदकिशोर मेहता, केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, सुशीला एक्का, केन्द्रीय सदस्य खूंटी मकसूद अंसारी, सुशील पहान, सुदीप गुड़िया, भोलानाथ लाल, हेमंत टोपनो,गुलशन सिंह मुंडा, रांची जिला सचिव डॉ हेमलाल मेहता, रांची जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, बीरु साहू, आफताब आलम, अरुण वर्मा, जिला संगठन सचिव आदिल इमाम, जिला प्रवक्ता अरविन्द सिंह देवल, संगठन सचिव सुकूआ महतो, महिला मोर्चा खूंटी जिलाध्यक्ष स्नेहलता कन्डुलना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नयन तारा उरांव, सचिव उषा उरांव, जिला संगठन सचिव उषा धान, संयुक्त सचिव सुजित उपाध्याय, संजय राय, कैथरीना तिर्की, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष फरीद खान, उपाध्यक्ष परवेज़ आलम, सचिव सुजित कुजुर, कोषाध्यक्ष विलियम रिचर्ड लकड़ा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, महिला मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष संध्या गुड़िया, सचिव रूणा शुक्ला मिश्रा, उपाध्यक्ष सुषमा बरदेवा, संगठन सचिव राधा हेंब्रम, राधा बाउरी, कयूम अंसारी, राजेश सिंह, परविंदर नामधारी, युवा मोर्चा जिला संगठन सचिव विश्वजीत गोप, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष झब्बूलाल महतो, लक्ष्मण राम, राकेश वर्मा, वसीम खान, छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन तिवारी, सचिव असद फेराज टिंकू, संगठन सचिव अर्जुन मुण्डा, जिला सचिव गुलशन सिंह मुंडा, रनिया प्रखण्ड नेली डहँगा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय संगा, संदीप लाल, क्रीड़ा मोर्चा जिला सचिव प्रकाश नाग मुण्डा, किसान मोर्चा जिला सचिव कुंवर सिंह मुंडरी, छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष डेविड हमसोय, जिला संगठन सचिव रिया लुगुन, लीलो देवी, लोखामनी देवी, सुगी देवी, राधाममी देवी, वीदु कुमारी, रासवाला देवी, पार्वती देवी एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *