14 जुलाई बृहस्पतिवार का राशिफल एवम पंचांग

मेष:आपको संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी। आपको कार्यालय में कोई महत्वपूर्ण काम मिलेगा। आपको बिजनेस के सिलसिले में किसी से बेहतर सलाह मिलेगी, जिससे आपको फायदा होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सुख की अनुभूति प्राप्त होगी । आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष:परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। प्रेमीजन के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन:परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनायेंगे। कुछ लोगों के गलत बयान से आपका मूड थोड़ा खराब होगा,लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोचेंगे।

कर्क:आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको गुस्से में किसी से बात करने से बचना चाहिए। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने की कोशिश करेंगे। आपको अपने आस आसपास के कुछ लोग आपका विरोध करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल-मेल बना रहेगा। प्रेमीजन को अचानक उपहार मिलेगा।

सिंह:आज आपका दिन शुभ रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे। कार्यों में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। काफी दोनों से चल रही किसी समस्या का समाधान मिल जायेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। महिलाएं घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कन्या:व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कार्यालय के कुछ सहकर्मी आपके काम में सहायता करेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।

तुला:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कार्यालय में अधिक समय देने से रूका हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी तरह के विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। साथ ही आप नए काम की योजना भी बनायेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। क्रॉकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है।

वृश्चिक:आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी दोस्त के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में आपके काम को लेकर अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के विद्यार्थी के लिए दिन अच्छा रहेगा। बहुत जरूरी हो तो ही यात्रा पर जाना चाहिए। प्रेमी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे।

धनु:आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। आपको अचानक खुशखबरी मिलेगी। आप कुछ घरेलू सामान खरीदने का मन बनायेंगे माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई में उनकी सहायता करेंगे। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी।

मकर:आपको व्यापार में किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। इस राशि के संगीत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलने का योग बन रहा है। आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। सभी कार्यों में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी किसी नये कोर्स में दाखिला लेने का विचार बनायेंगे।

कुंभ:आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शाम के समय बच्चों के साथ घर पर कोई मनोरंजन करेंगे। आपको धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मन मुटाव समाप्त हो जायेगा।

मीन :आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग होने के कारण आपको कार्यों को पूरा करने में वक्त लगेगा। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिलेगा।

🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ ll🌞
🌤️ दिनांक – 14 जुलाई 2022
🌤️ दिन – गुरुवार
🌤️ विक्रम संवत – 2079
🌤️ शक संवत -1944
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – वर्षा ऋतु
🌤️ मास -श्रावण
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – प्रतिपदा रात्रि 08:16 तक तत्पश्चात द्वितीया
🌤️ नक्षत्र – उत्तराषाढा रात्रि 08:18 तक तत्पश्चात श्रवण
🌤️ योग – वैधृति सुबह 08:28 तक तत्पश्चात विष्कंभ
🌤️ राहुकाल – दोपहर 02:24 से शाम 04:04 तक
🌞 सूर्योदय – 05:306l
🌦️ सूर्यास्त – 05:29
👉 दिशाशूल – दक्षिण दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण – पूर्णिमांत श्रावण मासारंभ, हिंडोला प्रारंभ, अशून्य शयन व्रत
🔥 विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

🌷 श्रावणमास 🌷
🙏🏻 भगवान शिव का पवित्र श्रावण (सावन) मास 14 जुलाई 2022 गुरुवार से शुरू हो रहा है, (उत्तर भारत हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार) मास आरंभ होगा)
🙏🏻 श्रावण हिन्दू धर्म का पञ्चम महीना है। श्रावण मास शिवजी को विशेष प्रिय है । भोलेनाथ ने स्वयं कहा है—
🌷 द्वादशस्वपि मासेषु श्रावणो मेऽतिवल्लभ: । श्रवणार्हं यन्माहात्म्यं तेनासौ श्रवणो मत: ।।
श्रवणर्क्षं पौर्णमास्यां ततोऽपि श्रावण: स्मृत:। यस्य श्रवणमात्रेण सिद्धिद: श्रावणोऽप्यत: ।।
अर्थात मासों में श्रावण मुझे अत्यंत प्रिय है। इसका माहात्म्य सुनने योग्य है अतः इसे श्रावण कहा जाता है। इस मास में श्रवण नक्षत्र युक्त पूर्णिमा होती है इस कारण भी इसे श्रावण कहा जाता है। इसके माहात्म्य के श्रवण मात्र से यह सिद्धि प्रदान करने वाला है, इसलिए भी यह श्रावण संज्ञा वाला है।
🙏🏻 श्रावण मास में शिवजी की पूजाकी जाती है | “अकाल मृत्यु हरणं सर्व व्याधि विनाशनम्” श्रावण मास में अकालमृत्यु दूर कर दीर्घायु की प्राप्ति के लिए तथा सभी व्याधियों को दूर करने के लिए विशेष पूजा की जाती है। मरकंडू ऋषि के पुत्र मारकण्डेय ने लंबी आयु के लिए श्रावण माह में ही घोर तप कर शिव की कृपा प्राप्त की थी, जिससे मिली मंत्र शक्तियों के सामने मृत्यु के देवता यमराज भी नतमस्तक हो गए थे।
🙏🏻 श्रावण मास में मनुष्य को नियमपूर्वक नक्त भोजन करना चाहिए ।
श्रावण मास में सोमवार व्रत का अत्यधिक महत्व है
🌷 “स्वस्य यद्रोचतेऽत्यन्तं भोज्यं वा भोग्यमेव वा। सङ्कल्पय द्विजवर्याय दत्वा मासे स्वयं त्यजेत् ।।”
🙏🏻 श्रावण में सङ्कल्प लेकर अपनी सबसे प्रिय वस्तु (खाने का पदार्थ अथवा सुखोपभोग) का त्याग कर देना चाहिए और उसको ब्राह्मणों को दान देना चाहिए।
🌷 “केवलं भूमिशायी तु कैलासे वा समाप्नुयात”
🙏🏻 श्रावण मास में भूमि पर शयन का विशेष महत्व है। ऐसा करने से मनुष्य कैलाश में निवास प्राप्त करता है।
शिवपुराण के अनुसार श्रावण में घी का दान पुष्टिदायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *