13 अक्टूबर मंगलवार का राशिफल एवं पंचांग,पढ़िए आज आपके भाग्य में क्या है…
मेष राशि : चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हँसने-हँसाने की शैली है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। रिश्तेदारों के यहाँ जाना उससे काफ़ी बेहतर रहेगा, जितना आप सोच सकते हैं। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। अपनी कमियों पर आपको काम करने की जरुरत है इसके लिए आपको अपने लिए समय निकालना चाहिए। जीवनसाथी की ख़राब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।उपाय :- प्रेम सम्बन्धों में मजबूती के लिए अपने प्रेमी/प्रेमिका को नीले रंग के फूल गिफ्ट करें।*
वृषभ राशि : इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।बच्चे आपकी शाम को ख़ुशी की चमक लाएंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएँ। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा। काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की ज़रूरत है। आज जीवन के कई अहम मुद्दों पर आप घरवालों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं। आपकी बातें घरवालों को परेशान कर सकती हैं लेकिन इन बातों का हल अवश्य निकलेगा। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएँ तो गड़बड़ा सकती हैं, लेकिन आपका दिन ख़ुशनुमा हो जाएगा।*
उपाय :- आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए तांबे के पात्र से जल ग्रहण करें।*
मिथुन राशि : का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें, जो आपको सुकून दें। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। कोई अच्छी ख़बर या जीवनसाथी/प्रिय से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। कुछ के लिए पार्ट-टाइम नौकरी अच्छा विकल्प है। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।उपाय :- छोटी कन्याओं में खीर बाँटना आर्थिक उन्नति देगा।*
कर्क राशि : ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। घर पर आपके बच्चे आपके सामने किसी समस्या को तिल का ताड़ बनाकर पेश करेंगे- कोई भी क़दम उठाने से पहले तथ्यों की भली-भांति पड़ताल कर लें। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा कर देगा। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।*
उपाय :- स्त्रियों का आदर-सम्मान करना व उनकी भावनाओं को ठेस न पहुँचाने से फैमिली लाइफ अच्छी रहती है।*
सिंह राशि : मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें और सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे- आपको अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं।*
उपाय :- घर में मछलियों का एक्वेरियम रखें जिसमे 1 काली व 10 गोल्डन मछलियाँ हों, इससे प्रेम सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।*
कन्या राशि : टो,पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो।अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज़ अपने वरिष्ठ को न दें। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। ख़राब मिज़ाज के चलते आप महसूस कर सकते हैं कि आपका जीवनसाथी आपको बेवजह तंग कर रहा है।*
उपाय :- पार्टनर से प्रेम सम्बन्धों को अच्छा रखने के लिए गुरु अथवा पिता को गुलाबी रंग के वस्त्र भेंट में दें।*
तुला राशि : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज के दिन धन हानि होने की संभावना है इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में जितना आप सतर्क रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शान्ति भंग न होने दें। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है।*
उपाय :- अच्छे पारिवारिक जीवन के लिए किसी भी कुत्ते (अगर काले रंग का हो, तो विशेष शुभ है) को दूध पिलाएं।*
वृश्चिक राशि : तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु।आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। बच्चे भविष्य की योजनाएँ बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज़्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आपका जीवनसाथी आपकी कमज़ोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा।*
उपाय :- अपने घर में अपने इष्टदेव की चाँदी की मूर्ति स्थापित करके उनकी नियमित पूजा करने से धन वृद्धि होगी।*
धनु राशि : ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। आपका ज़्यादातर समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप ख़ुद को हमेशा प्यार की ख़ुमारी में महसूस करते हैं। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से यह दिन शानदार रहेगा।*
उपाय :- सफेद गाय को चारा खिलाने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।*
मकर राशि : भो,ज, जी,जू,जे जो, खी,खू, खे, खो, गा, गी।आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की ज़रूरत है। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। कुछ लोगों को विदेश से कोई ख़ास ख़बर या व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है – जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा – लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है।*
उपाय :- मछलियों को चारा डालने से प्रेम सम्बन्ध अच्छे चलेंगे।*
कुम्भ राशि : गू, गे, गो, सा, सि, सू, से, सो, द।धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात ज़रूर सुनें। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीज़ें आपके पक्ष में जाती हुई नज़र आ रही हैं।*
उपाय :- पारिवारिक जीवन को अच्छा करने के लिए लोहे के बर्तनों का दान किसी भी गरीब व्यक्ति को करें।मीन राशि: दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का मज़ा चखते रहें। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं।उपाय :- ॐ गं गणपतये नमः इस मंत्र का सुबह-शाम 11 बार उच्चारण करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।_
जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ_*
🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞*
🌤️ दिनांक – 13 अक्टूबर 2026
🌤️ दिन – मंगलवार
🌤️ विक्रम संवत 2083
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शरद ॠतु
🌤️ मास – आश्विन
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – तृतीया रात्रि 11:27 तक तत्पश्चात चतुर्थी
🌤️ नक्षत्र – विशाखा 14 अक्टूबर रात्रि 01:43 तक तत्पश्चात अनुराधा
🌤️ योग – प्रीति रात्रि 08:24 तक तत्पश्चात आयुष्मान
🌤️राहुकाल – शाम 03:20 से शाम 04:48 तक
🌤️ सूर्योदय – 05:43
🌤️ सूर्यास्त – 05:51
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩*व्रत पर्व विवरण –
*विशेष- तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
👉🏻 नवरात्रि मे लक्ष्मी प्राप्ति के लिए जरूर करे इस मंत्र का जप और इनमे से करे कोई भी उपाय⤵️
🌷 शारदीय नवरात्रि 🌷
🙏🏻 कष्टों से मुक्ति दिलाती हैं मां चंद्रघंटा
नवरात्रि की तृतीया तिथि यानी तीसरा दिन माता चंद्रघंटा को समर्पित है। यह शक्ति माता का शिवदूती स्वरूप है । इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। असुरों के साथ युद्ध में देवी चंद्रघंटा ने घंटे की टंकार से असुरों का नाश किया था। नवरात्रि के तृतीय दिन इनका पूजन किया जाता है। इनके पूजन से साधक को मणिपुर चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वत: प्राप्त हो जाती हैं तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
🌷 रोग, शोक दूर करती हैं मां कूष्मांडा 🌷
नवरात्रि की चतुर्थी तिथि की प्रमुख देवी मां कूष्मांडा हैं। देवी कूष्मांडा रोगों को तुरंत नष्ट करने वाली हैं। इनकी भक्ति करने वाले श्रद्धालु को धन-धान्य और संपदा के साथ-साथ अच्छा स्वास्थ्य भी प्राप्त होता है। मां दुर्गा के इस चतुर्थ रूप कूष्मांडा ने अपने उदर से अंड अर्थात ब्रह्मांड को उत्पन्न किया। इसी वजह से दुर्गा के इस स्वरूप का नाम कूष्मांडा पड़ा।
🙏🏻 मां कूष्मांडा के पूजन से हमारे शरीर का अनाहत चक्रजागृत होता है। इनकी उपासना से हमारे समस्त रोग व शोक दूर हो जाते हैं। साथ ही, भक्तों को आयु, यश, बल और आरोग्य के साथ-साथ सभी भौतिक और आध्यात्मिक सुख भी प्राप्त होते हैं।
👉🏻 नवरात्र मे माता को इन वस्तुओ को जरूर दे आर्थिक विकास होगा⤵️
🌷 शारदीय नवरात्रि 🌷
तृतीया तिथि यानी की तीसरे दिन को माता दुर्गा को दूध का भोग लगाएं ।इससे दुखों से मुक्ति मिलती है ।
🙏🏻 नवरात्रि के चौथे दिन यानी चतुर्थी तिथि को माता दुर्गा को मालपुआ का भोग लगाएं ।इससे समस्याओं का अंत होता है ।
🌷 नवरात्रि के दिनों में जप करने का मंत्र 🌷
👉🏻 नवरात्रि के दिनों में ‘ ॐ श्रीं ॐ ‘ का जप करें ।
🌷 विद्यार्थी के लिए 🌷
🔥 नवरात्रि के दिनों में खीर की २१ या ५१ आहुति गायत्री मंत्र बोलते हुए दें । इससे विद्यार्थी को बड़ा लाभ होगा।
~ पंचांग ~
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻


