देवठान जतरा महोत्सव में शामिल हुए विधायक राजेश कच्छप, पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत

रांची: नगड़ी प्रखंड के सिंघपुर स्थित टोंगरी टोला में आयोजित देवठान जतरा महोत्सव में खिजरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप शामिल हुए। इस दौरान पारंपरिक डोला के माध्यम से स्थानीय लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित स्वागत समारोह में क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा और लोक आस्था की झलक देखने को मिली।


मौके पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता ही समाज की असली पहचान है। देवठान जतरा जैसे पारंपरिक पर्व-त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का काम करते हैं। साथ ही ऐसे आयोजन लोगों के बीच आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता को मजबूत बनाते हैं।उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति, हमारी पहचान और हमारी परंपरा ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना और संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *