पारंपरिक ग्राम व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान के लिए उपायुक्त ने चार ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित
खूंटी: झारखंड की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के तहत ग्रामीण विवादों के शांतिपूर्ण समाधान, पारंपरिक रीति-रिवाजों के संरक्षण तथा ग्राम विकास कार्यों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए उपायुक्त मो० जावेद हुसैन द्वारा सदर अंचल के चार ग्राम प्रधानों को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में निकोलस उरांव (ग्राम डन्डौल), दाउद मुंडा (ग्राम फुदी), गांगु पहान (ग्राम कालामाटी) एवं घासीराय मुंडा (ग्राम सरसजोमा) शामिल हैं। इस अवसर पर अपर समाहर्ता उपस्थित रहीं।



