नगर आयुक्त मुकेश कुमार की विदाई,नए नगर आयुक्त शशि रंजन का हुआ अभिनंदन

रांची : रांची नगर निगम के निवर्तमान नगर आयुक्त मुकेश कुमार की विदाई और नए नगर आयुक्त शशि रंजन का अभिनंदन बुधवार को कार्निवाल में आयोजित किया गया। इसमें सभी वार्ड पार्षद, सिटी मैनेजर,उप मेयर संजय विजयवर्गीय सहित कई नगर निगम के कर्मी मौजूद थे।
मौके पर उप मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि सरकारी नौकरी में ट्रांसफर पोस्टिंग एक रेगुलर प्रोसेस है। रांची को ऊंचाइयों तक एक अलग पहचान दिलाने में नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि निगम को एक पहचान दिलाने का काम अपने किया है। आपके कार्यकाल में सभी का काम हुआ है। आप जहां पर जायेंगे वहां की शोभा बढ़ाएंगे। आपके साथ किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। नए नगर आयुक्त शशि रंजन का अभिनंदन करता हूं।
निवर्तमान नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि रांची नगर निगम में बहुत ही अलग किस्म का एकस्पोर मिला। यहां बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि मैंने सिस्टम को बहुत हद तक बेहतर करने की कोशिश की। सभी 53 वार्ड के पार्षदों के साथ बैठक कर उनके क्षेत्र की समस्याओं को जाना और समाधान करने का प्रयास किया। निगम क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर हुआ। उन्होंने कहा कि निगम ने पूरी ताकत के साथ जनहित के लिए कई ठोस निर्णय लिया।
वहीं नए नगर आयुक्त शशि रंजन ने कहा कि मैंने दुमका में जब डीडीसी था तो दमकता दुमका स्टार्ट किया था। इस अभियान में स्थानीय लोगों का काफी सहयोग मिला। उस समय डीसी मुकेश कुमार थे। इनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला है। मैं वार्ड पार्षद और मेयर उप मेयर के सहयोग से रांची को रमणीक बनाऊंगा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद उर्मिला यादव,अरुण कुमार झा,बिनोद कुमार सिंह, ओम प्रकाश सहित कई पार्षदों ने निवर्तमान नगर आयुक्त को बुके देकर विदाई दिया। साथ ही नए नगर आयुक्त शशि रंजन का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *