उलगुलान न्याय महारैली में खूंटी से हजारों की संख्या में रांची पहुंचेंगे लोग: जुबैर अहमद

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा 21अप्रैल को राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन करेगी। इस रैली की तैयारी को लेकर पूरे झारखंड के अलग अलग जिले के झामुमो कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। रैली को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए झामुमो के शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। वहीं कोल्हान क्षेत्र खूंटी में भी इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भारी संख्या में उलगुलान न्याय रैली में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
वहीं जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि 21 को राजधानी रांची में होने वाले उलगुलान न्याय रैली अबतक का सबसे बड़ा इवेंट होगा। हमारे नेता सह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को एक साजिश के तहत भाजपा ने फंसाने का काम किया है। केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से उनको जेल भेजवाने का काम किया गया है। इस बात को लेकर झारखंड के आदिवासी और मूलवासियों में भाजपा के प्रति काफी आक्रोश है। यह आक्रोश उलगुलान महारैली में दिखेगा। खूंटी से हजारों नहीं लाखों की संख्या में आदिवासी और मूलवासी राजधानी पहुंचेंगे और भाजपा के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रचार का इस उलगुलान न्याय महारैली के माध्यम शंखनाद होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *