बी एस एल के ए सी वी एस विभाग में हिंदी कार्यशाला का आयोजन
बोकारो -बोकारो इस्पात संयंत्र के राजभाषा विभाग के द्वारा ए सी वी एस विभाग में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव सिंह, महा प्रबंधक ( ए सी वी एस) के साथ विभाग के वरीय अधिशासी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।मुख्य अतिथि राजीव सिंह के द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रयोग के प्रगति पर प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए भविष्य में भी हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग करने पर बल दिया गया। ए सी वी एस विभाग के उप प्रबंधक मनोज कुमार दास ने कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन राजभाषा विभाग के अधिकारी अलोक कुमार, उप महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) के द्वारा किया गया। अलोक कुमार, उप महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) ने हिंदी का राजभाषा के रूप में महत्व, इसकी उपयोगिता, संवैधानिक महत्व के बारे में विस्तृत चर्चा की तथा साथ ही यूनिकोड का अधिकाधिक प्रयोग कर संसदीय राजभाषा समिति की अपेक्षाओं के अनुरूप हिंदी पत्राचार में वृद्धि करने की अपील की।कार्यक्रम में राजभाषा विभाग से मानस चंद्र रजवार, सहायक प्रबंधक के द्वारा हिंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे ए सी वी एस विभाग के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन ए सी वी एस विभाग के उप प्रबंधक मनोज कुमार दास के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।



