बीजेपी के सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा चुनाव में कर रहे है मंथन, पर खुद सांसद निधि की फूटी कौड़ी भी नहीं की है खर्च

भारत सरकार ने दो करोड़ रुपए राशि की दी स्वीकृति, पर खर्च नहीं
झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को मिली भारत सरकार ने रिलिज की है दो करोड़ रुपए, पर खर्च नहीं
रांचीः झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी, झामुमो और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी की अहम बैठक हजारीबाग में शुरू हो गई है। इस बैठक में भी राज्यसभा के उम्मीदवारी की चर्चा होगी। इसमें फीड बैक देने में अहम रोल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश का भी होगा। खास बात यह है कि दीपक प्रकाश को सांसद निधि से भारत सरकार ने दो करोड़ रूपए राशि की स्वीकृति दी है। लेकिन इन्होंने जनकल्याण और विकास की योजनाओं में फूटी कौड़ी भी खर्च नहीं की है। यही हाल झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का है। शिबू सोरेन को भी भारत सरकार ने दो करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इसमें से एक भी पाई खर्च नहीं की गई है। वहीं मुख्तार अब्बास नकवी ने 76 फीसदी राशि खर्च की। मुख्तार अब्बास नकवी को कुल 15.32 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई थी, इसमें उन्होंने 11.74 फीसदी राशि खर्च की है। फिलहाल इनके खाते में 3.57 करोड़ रुपए बचे हुए हैं। इसी तरह महेश पोद्दार को 17.90 करोड़ रुपए राशि की स्वीकृति दी गई। जिसमें उन्होंने 14.50 करोड़ रूपए ही खर्च किए हैं। इनके खर्च का प्रतिशत 81.16 फीसदी है। इनके खाते में 3.40 करोड़ रुपए बचे हुए हैं। कांग्रेस से राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को 10.19 करोड़ रुपए की राशि मिली। इसमें 6.84 करोड़ रुपए खर्च किए गए। कुल 68 फीसदी राशि खर्च की गई। अब भी इनके खाते में 3.35 करोड़ रुपए बचे हुए हैं। बीजेपी सांसद समीर उराव को 7.60 करोड़ रुपए रिलिज किए गए। इसमें 4.51 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। कुल 58.86 फीसदी राशि खर्च की गई है। 3.08 करोड़ रुपए अब तक बचे हुए हैं। बताते चलें की झारखंड के छह राज्यसभा सांसदों को कुल 55.02 करोड़ रुपए रिलिज किए गए। इसमें 37.60 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। सभी सांसदों ने अब तक 69.64 फीसदी राशि खर्च की हैा फिलहाल सभी सांसदों को मिला कर अब तक 17.41 करोड़ रुपए बचे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *