पुलिस जवान प्यारे लाल ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त

रामगढ: रामगढ़ में पुलिस के जवान ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सिपाही सैट वन में पदस्थापित था। उसका नाम प्यारेलाल बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर हॉस्पीटल पहुंचाया गया, पुलिस इस मामले में छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सिपाही प्यारेलाल देर रात ड्यूटी कर अपने घर पहुंचा। इस बीच उसकी पत्नी से बकझक हुई। उसके बाद वह दूसरे रूम में जाकर सो गया। सुबह उसकी पत्नी से देखा की प्यारेलाल फंदे से झूल रहा है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *