08 दिसम्बर शुक्रवार का राशिफल एवम पंचांग

मेष राशि :* आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। घर में नए मोहमान के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। करियर के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में बॉस आपसे काफी खुश रहेंगे। आपको बॉस से कुछ गिफ्ट भी मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात होगी, ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज कोई महत्वपूर्ण कार्य आज आसानी से पूरा हो जाएगा। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। स्नान के बाद माता की पूजा करें, मनोकामना पूरी होगी।
वृषभ राशि :* आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकती है। ये यात्रा व्यर्थ की भाग-दौड़ साबित होगी। घरेलू सामान की खरीदारी के लिए जा सकते हैं, फिजूलखर्ची से बचें। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। लंबे समय से चल रहे मुकदमे में जीत हासिल होगी, आप काफी राहत महसूस करेंगे। छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश से ऑफर आ सकता है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, बैठकर बातचीत करने से सब ठीक हो जाएगा। शाम के समय माता को लाल फूल चढ़ाएं, मन शांत रहेगा।
मिथुन राशि :* आज बच्चों के साथ दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। परिवार के साथ पिकनिक का प्लान बन सकता है। इस राशि के कपड़े के व्यापारियों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी दोस्त को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। नया घर खरीदने के लिए दिन उत्तम है, किसी दोस्त की सलाह जरूर लें। भगवती को श्रृंगार चढ़ाएं, आपका दिन मंगलमय रहेगा।
कर्क राशि :* आज धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जाएंगे, वहां लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। खिलाड़ियों के लिेए दिन अच्छा है, किसी प्रतिस्पर्धा में जीत हासिल हो सकती है। पिता के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। उन्हें घर का हेल्दी खाना ही खिलाएं। मैथ्स के स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि :* आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। धन लाभ का योग बन रहा है। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, किसी सामाजिक संगठन का हिस्सा बन सकते हैं। आज शत्रु आपके सामने नतमस्तक होंगे। वर्किंग लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। लवमेट के साथ शॉपिंग जाने का प्लान बना सकते हैं। काली उड़द का दान करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कन्‍या राशि :* आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको बिजनेस में फायद होने वाला है कार्य में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जिसमे आपको सफलता हासिल होगी। परिवार में तालमेल बनाकर रखें साथ ही घर के बाहर निकलने से पहले बड़ों का आशीर्वाद अवश्य लें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जीवन में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। कुत्ते को रोटी खिलाएं, अधूरे काम पूरे होंगे।
तुला राशि : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापारियों को अपेक्षा से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स अगर कोई नया कोर्स ज्वाइन करने का विचार बना रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ है। ससुराल से कोई गिफ्ट मिल सकता है। परिवारवालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें, जंक फूड एवॉएड करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लक्ष्मी मां के मन्दिर में फूल चढ़ाएं, धन लाभ होगा।
वृश्चिक राशि :* आज आपको किसी दोस्त की मदद से जॉब मिल सकती है। आज अपनी वाणी पर संयम रखें, किसी भी तरह की बहसबाजी में ना पड़ें| अगर आप नया वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। घरेलू खरीदारी के लिए जाएंगे, आपको थोड़ी थकावट हो सकती है। किसी दोस्त की मदद से आपके महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे, आप रिलेक्सड फील करेंगे। छोटी कन्या के पैर छूएं, परेशानियां खत्म होंगी।
धनु राशि :* आज आपके भाग्य में वृद्धि होगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनैतिक क्षेत्र में किसी काम को करने की लिए उच्चाधिकारी से मदद मिल सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा| आज स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
मकर राशि :* आज आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। नये लोगों से मुलाकात होगी, इस मुलाकात से बिजनेस में काफी लाभ होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, साथ में लॉंग ड्राइव का प्लान बना सकते हैं । इस राशि के डॉक्टर्स के लिए दिन अच्छा है, किसी बड़े हॉस्पिटल से जॉब ऑफर आ सकता है। माता-पिता के साथ दिन अच्छा बीतेगा, आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। सूर्य को जल अर्पित करें, काम में सफलता मिलेगी।
कुम्भ राशि :* आज का दिन आनंदमय रहेगा। ऑफिस में हर किसी पर भरोसा करने से बचें, कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। विवाद की स्थिति से दूर रहें। आज यात्रा करते समय अपने मोबाइल का खास ध्यान रखे। आज सोफ्टवेयर इंजीनियर वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है, धनलाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल बना रहेगा, शाम को घर पर ही स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। ‘ऊँ’ का उच्चारण करें, मन शांत रहेगा।
मीन राशि :* आज का दिन व्यापारियों के लिए अच्छा है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है। परिवार में जल्दी ही आपकी शादी की बात शुरू हो सकती है। ऑफिस में नए दोस्त बनेंगे, साथ में डिनर का प्लान बन सकता है। मां दुर्गा को नमस्कार करें, जीवन में सुख-समृद्धि मिलेगी।
🌞ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞
🌤️ दिनांक – 08 दिसम्बर 2023
🌤️ दिन – शुक्रवार
🌤️ विक्रम संवत – 2080
🌤️ शक संवत -1945
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – हेमंत ॠतु
🌤️ मास – मार्गशीर्ष
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – एकादशी 09 दिसम्बर सुबह 06:31 तक तकतत्पश्चात द्वादशी
🌤️ नक्षत्र – हस्त सुबह 08:54 तक तत्पश्चात चित्रा
🌤️ योग – सौभाग्य रात्रि 12:05 तक तत्पश्चात शोभन
🌤️ राहुकाल – सुबह 11:09 से दोपहर 12:30 तक
🌞 सूर्योदय-06:10
🌤️ सूर्यास्त- 05:05
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण- उत्पत्ति एकादशी (स्मार्त)
💥 *विशेष – *💥 हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l  राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।
💥 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l
💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
💥 एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।
💥 जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।

👉🏻 गोमय स्नान से इस प्रकार लक्ष्मी की वृद्धि होती है | इसका सेवन करने से तुरंत शक्ति मिलती है⤵️

🌷 उत्पत्ति एकादशी 🌷
➡️ 08 दिसम्बर 2023 शुक्रवार को प्रातः05:07 से 09 दिसम्बर, शनिवार को सुबह 06:31 तक एकादशी है।
💥 विशेष – 08 दिसम्बर 2023 शुक्रवार को उत्पत्ति एकादशी (स्मार्त), 09 दिसम्बर 2023 शनिवार को उत्पत्ति एकादशी (भागवत), 09 दिसम्बर, शनिवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें ।
🙏🏻 उत्पत्ति एकादशी ( व्रत करने से धन, धर्म और मोक्ष की प्राप्ति होती है | – पद्म पुराण )

🌷 स्नान के साथ पायें अन्य लाभ 🌷
🐄 गोमय से ( देशी गौ-गोबर को पानी में मिलाकर उससे ) स्नान करने पर लक्ष्मीप्राप्ति होती है तथा गोमूत्र से स्नान करने पर पाप-नाश होता है | गोदुग्ध से स्नान करने पर बलवृद्धि एवं दही से स्नान करने पर लक्ष्मी की वृद्धि होती है | ( अग्निपुराण : २६७.४-५)

🌷 पौष्टिक खजूर 🌷
🔹 १३२ प्रकार की बीमारियों को जड़ से उखाडनेवाला, त्रिदोषनाशक खजूर तुरंत शक्ति – स्फूर्ति देनेवाला, रक्त – मांस व वीर्य की वृद्धि करनेवाला, कब्जनाशक, कान्तिवर्धक, ह्रदय व मस्तिष्क का टॉनिक है |
💥 सेवन – विधि : बच्चों के लिए २ से ४ और बड़ों के लिए ४ से ७ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *