राज्य का मुखिया ही अगर फ्रॉड है तो कैसे होगा राज्य का भला: बाबूलाल मरांडी

साहेबगंज: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र से अपनी संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मरांडी ने राज्य में व्याप्त सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार ,बंगालादेशी घुसपैठियों संथाल परगना की बदलती डेमोग्राफी,खनिज संसाधनों , गरीबों के अनाज की लूट को उजागर किया।
बरहेट की संकल्प सभा में बोलते हुए बाबूलाल मरांडी ने सोरेन परिवार द्वारा गरीबों आदिवासियों की जमीन लूट पर कड़ा प्रहार किया।
श्री मरांडी ने कहा कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री ही फ्रॉड हो उससे राज्य के भलाई,भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की उम्मीद भला कैसे की जा सकती है।
उन्होंने कहा आदिवासी के नाम पर सोरेन परिवार ने नाम बदल बदल कर आदिवासियों की जमीन लूटी है। शिबू सोरेन को शिव सोरेन बना दिया,हेमंत सोरेन हेमंत कुमार सोरेन बन गए,दुर्गा सोरेन को दुर्गा प्रसाद सोरेन बना दिया और बसंत सोरेन बसंत कुमार सोरेन बन गए।
कहा कि ऐसे फ्रॉड से राज्य का विकास कैसे होगा।
उन्होंने कहा कि यह राज्य अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में भाजपानीत एन डी ए सरकार की देन है।
कहा कि अवसर आने पर कांग्रेस ,झामुमो राजद के लोगों ने झारखंड आंदोलन को बेचा और खरीदा है।
कहा कि झारखंड राज्य का गठन एक विकसित झारखंड बनाने केलिए,आदिवासियों मूलवासियों के विकास केलिए बनाया गया था लेकिन आज सत्ता में बैठा सोरेन परिवार यहां के खुद अपनी तिजोरी भरने में लगा है। यह सरकार काम करने केलिए नही केवल कमाने केलिए बनी है।

उन्होंने कहा कि आज खान खनिज की लीज संथाल परगना और झारखंड के लोगों को नही बल्कि राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन,उनकी पत्नी कल्पना सोरेन,उनके विधायक प्रतिनिधि और प्रेस सलाहकार के नाम आवंटित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा से भी बाबूलाल मरांडी,अर्जुन मुंडा,रघुवर दास प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। क्या किसी ने आदिवासी की जमीन लूटी?

श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनेगी तो यहां के खान खनिज की लीज झारखंड वासियों के नाम पर होगा कोई मुंबई दिल्ली लीजधारक नही होगा।

कहा कि हेमंत सरकार गरीबों का अनाज भी लूट रही है। केंद्र सरकार द्वारा भेजे जा रहे प्रति व्यक्ति 5किलो चावल गरीबों के घर तक नहीं पहुंच रहे।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को लूटने में लगा दिया है। डीसी,एसपी,दारोगा,बीडीओ जनता को परेशान करते हैं। बिना पैसे का कोई काम नही हो रहा। लोग विरोध करते हैं तो उन पर फर्जी मुकदमे लाद दिए जा रहे

संथाल परगना के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि आज पूरा संथाल परगना बांग्लादेशी घुसपैठियों से भरा पड़ा है। राज्य सरकार की तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का परिणाम है कि संथाल परगना के विभिन्न जिलों में घुसपैठियों को सुनियोजित तरीके से बसाया जा रहा है,उनके राशन कार्ड,आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं।
के
कहा कि भाजपा की सरकार आते ही ऐसे घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। और संरक्षण देने वालों को चिन्हित कर सख्त कानूनी कारवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही। सामूहिक दुष्कर्म और हत्याएं हो रही हैं।इसमें सर्वाधिक आदिवासी दलित बेटियां ही पीड़ित हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने को आदिवासी मुख्यमंत्री बताते हैं लेकिन आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हेमंत सरकार में हो रहा। आदिवासी समाज के होनहार युवक युवतियों की हत्या हो रही है परंतु मुख्यमंत्री चैन से सो रहे।

श्री मरांडी ने कहा यह संकल्प यात्रा राज्य को भ्रष्टाचार,तुष्टिकरण,खान खनिज की लूट और परिवारवाद से बचाने के संकल्प की यात्रा है।
उन्होंने बदलाव की शुरुवात बरहेट से करने का आह्वान किया।
कहा कि ऐसे भ्रष्ट जनप्रतिनिधि से राज्य के आदिवासी ,दलित,पिछड़े,शोषित , पीड़ित समाज का भला नहीं हो सकता।
उन्होंने हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने और आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा की मजबूत सरकार बनाने का आह्वान किया।

बरहेट की संकल्प यात्रा में विधायक अनंत ओझा, अमित मंडल, सांसद सुनील सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद,जिला अध्यक्ष राम दरस यादव,पूर्व मंत्री लुइस मरांडी, सिमोन मालतो ,गमलिया हेंब्रम,सत्येंद्र सिंह,कमल भगत,ललिता पासवान,बरन वास टुडू,खगेंद्र साहा,रेणुका मुर्मू,कुसुमाकर तिवारी,मनीष भारती,नवीन गुप्ता,ज्योतिष हेंब्रम,मोहित रक्षित,विनोद चौधरी,मारेंग मरांडी आदि उपस्थित रहे।
पूरी यात्रा के संयोजन में प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय* संथाल परगना के प्रवास पर हैं। और पूरी तैयारी,स्वागत,एवम जनसभा की मॉनिटरिंग कर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *