भाकपा के राज्यस्तरीय सम्मेलन में 45 सदस्यों का राज्य परिषद का गठन

रांची : भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की रविवार को राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. कॉo महेंद्र पाठक को सर्वसहमति से राज्य सचिव चुना गया।
पूरे झारखंड से 204 डेलीगेटों ने भाग लिया। वहीँ मुख्य परिवेक्षक के तौर से राष्ट्रीय सचिव मंडल के कॉo रमेंद्र कुमार, नागेंद्र नाथ और डॉo भालचंद्र कांगो उपस्थित रहे.सम्मेलन में 45 सदस्यों राज्य परिषद का गठन किया गया। 14 से 18 अक्टूबर के महाअधिवेशन में 11 डेलीगेट का चयन किया गया। यह विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में होने जा रहा है। मुख्य राष्टीय वक्ताओं ने केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ में संगठन को धार – धार बनाने का बात कही. साथ ही कहा कि मोदी ने देश के अंदर पूंजीपतियों के पक्ष में नीति बनाकर देश को कारपोरेट गुलाम बनाने का काम कर रही है। इस विरोध में वामपंथ मुखर होकर आवाज तेज कर रहा है। पूर्व सांसद व राज्य सचिव कॉo भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने उद्योग नीति, किसान विरोधी, छात्र नौजवान विरोधी नीतियों से जनता परेशान है। इसकी लड़ाई भाकपा लड़ रही है। वहीं 7 नवंबर को झारखंड राज्य भवन के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।
सम्मेलन में मुख रूप से राष्टीय सचिव भाकपा कॉ. रमेंद्र कुमार, कॉ. भालचंद कांगो, कॉ. नागेंद्र नाथ ओझा, पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता, नए राज्य सचिव महेंद्र पाठक, के डी सिंह, राजेंद्र यादव कनाई माला पहाड़िया, इंद्रमणि देवी, पशुपति कोल, सुरपत सिंह, रुचिर तिवारी, अजय सिंह, विष्णु कुमार, फरज़ाना फारूकी, मनोज महतो, सीमा राय, मंगल ओहदार, सोनिया देवी, अगता पन्ना, प्रकाश रजक , महादेव राम, गणेश महतो, लखनलाल महतो, नेमान यादव, विंध्याचल बेदिया, मनोज पहान, राजेंद्र प्रसाद, मेवालाल, कयूम मालिक, चांद खान इत्यादि उपस्थित रहे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 7 वां राज्य सम्मेलन हज़ारीबाग़ के आकाश दीप होटल में सम्पन्न हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *