आजादी के 75 वर्षों के बाद उग्रवाद प्रभावित बेंगोकला पंचायत में पहली बार पहुंचा विकास का किरण: सत्यानन्द भोगता

चतरा :राज्य के श्रम एवं नियोजन मंत्री सत्यानन्द भोगता रविवार को एक दिवसीय दौरे पर चतरा विधानसभा क्षेत्र के कान्हाचट्टी प्रखंड पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के बेंगोकला पंचायत के गड़िया, सहोर, बनियाबांध, पथेल, जशपुर, सिकिद समेत दर्जनों गांवों का भ्रमण कर जनता मालिकों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में जशपुर से गड़िया तक बन रहे सड़क का निरीक्षण कर संवेदक को समय पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में पहली बार इस उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में विकास की किरण पहुंच रही है। चतरा जिले का समुचित विकास हमारा लक्ष्य है। कान्हाचट्टी प्रखंड में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास को पहुँचाना है। इस निमित जशपुर से गड़िया, हड़गड से कुराग, गड़िया से बनियाबांध, बनियाबांध से सिकिद, सिकिद से बिरलुटूदाग, बिरलुटूदाग से भगवानपुर, सहोर से सिसियातरी, गड़िया नदी पर बड़ा पुल का निर्माण कार्य जारी है। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से ऐसे उग्रवाद प्रभावित पंचायत का समुचित विकास होगा। क्षेत्र में खुशी की लहर है। जनता मालिकों के बीच अब विकास का उम्मीद बंधा है। माननीय मंत्री श्री भोगता के प्रखंड क्षेत्र के भ्रमण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलाश महतो, राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, 20सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव, मंत्री प्रतिनिधि राजेन्द्र राम, 20सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर यादव समेत अन्य कई गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *