मिशन 2024 के लिए भाजपा और झामुमो के बीच क्या हो गया है समझौता !

रांची: मिशन 2024 को लेकर देश में तेजी से राजनीति समीकरण बदल रहा है। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तमाम विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं और आगे की रणनीति तय करने में लगे हुए हैं। वहीं झारखंड की बात की जाय तो यहां पर  अंदर ही अंदर झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाजपा के बीच डील होने की बात चर्चा हो रही है। इस बात की भनक कांग्रेस और राजद को भी है।लेकिन, कांग्रेस,राजद चाहकर भी झामुमो का कुछ भी उखाड़ नहीं सकता है। यही कारण है की गठबंधन सरकार में कांग्रेस,राजद से अधिक झामुमो अपने फैसले लेता रहा है। इसमें चाहे राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी की बात हो या कोई नीति निर्धारण की।
अब हम बात करते हैं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की।
अवैध खनन मामले में ईडी की पूछताछ के बाद भी इन दिनों सीएम हेमंत सोरेन रिलेक्स मूड में चले गए हैं। भाजपा पर तल्ख टिपण्णी भी कम हो गई है। वहीं भाजपा नेता भी झामुमो के प्रति नरम पड़ने लगे हैं।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो झामुमो का भाजपा के साथ अंदर ही अंदर डील हो गई है। यही कारण है की अब प्रदेश भाजपा के नेताओं का सीएम हेमंत सोरेन के प्रति आक्रामक बयान नरम हो गया है। साथ ही करीब एक हजार करोड़ रुपए के अवैध खनन मामले में ईडी की पूछताछ दोबारा होने की चर्चा ठंडे बस्ते में चली गई है।
बीते दिनों सीएम हेमंत सोरेन का कोलकाता दौरा हुआ था। वहां पर गृहमंत्री अमित शाह और सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात हुई थी। यह कार्यक्रम सरकारी था।लेकिन इसमें तीनों के बीच राजनीति चर्चा भी हुई है। खासकर मिशन 2024 पर महत्वपूर्ण बातों पर सहमति भी बनी है। कल तक भाजपा के खिलाफ आक्रामक बयान देने वाली ममता बनर्जी भी अब बीजेपी के प्रति सॉफ्ट हो गई हैं। मिशन 2024 फतह करने के लिए भाजपा बंगाल में ममता को और झारखंड में हेमंत सोरेन को अपने साथ लेकर चलना चाहती है।
झारखंड के चाईबासा से गृहमंत्री अमित शाह जनसभा कर मिशन 2024 का शंखनाद करेंगे। अमित शाह सात जनवरी को चाईबासा आयेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं झामुमो 17 जनवरी से दोबारा खतियानी जोहर यात्रा शुरू कर रहा है। सीएम हेमंत सोरेन अधिक से अधिक जिले में भ्रमण कर पार्टी संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। उधर कांग्रेस का तो पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा चल रहा है। इसमें राजद,जेडीयू का अबतक कोई ठोस कार्यक्रम शुरू नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *