विश्वेश्वरैया की जयंती धूमधाम से मनी पर गंडक एक और दो के कार्यपालक अभियंता नदारद

अवधेश कुमार शर्मा
बेतिया: भारतीय अभियंत्रण के पितामह मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को अनिल कुमार, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, अंचल ने अभियंता दिवस पर नमन किया।
अनिल राय, एडीएम सह लोक जिला लोक जन शिकायत पदाधिकारी सह जिला आपदा पदाधिकारी ने कहा कि उन्होंने सन 1913 में कोलकाता विश्वविद्यालय एवं 1944 में पटना तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से डीएससी की मानद उपाधि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने 1911 में सीआईए का प्रमाण पत्र 1915 में के शि आई का प्रमाण पत्र ,1918 में मुंबई विश्वविद्यालय के आई एल डी की उपाधि प्राप्त की।
रंजीत कुमार कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल सदर ने कहा कि तकनीकी क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां महत्वपूर्ण है। जिसमें सिंध प्रांत के सुकूर ज़िला 1893 में जलापूर्ति एवं बांध का निर्माण एवं में सड़क निर्माण लोक व्यवस्था वितरण का कार्य , बर्बादी रहित नियमित सिंचाई प्रणाली का कार्य को सागर बांध ग्वालियर में बांध का निर्माण बांध में उपयोग किया गया।
चंदन कुमार ,कार्यपालक अभियंता बेतिया ने उनके गैर तकनीकी क्षेत्र में उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1911 में भारत के नियुक्त विदेश मंत्री की परिषद में सदस्य 1916 में पिछड़े वर्गो के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करने की व्यवस्था का व्यवस्थापक, 1922 में मुंबई में सर्वदलीय प्रतिनिधियों की राजनीतिक समिति के अध्यक्ष, दक्षिणी भारत राज्य के नागरिक परिषद के सदस्य, 1927 में भारतीय आर्थिक सम्मेलन मुंबई के अध्यक्ष तथा मुंबई के रांची नगर निगम में छटनी एवं सुधार के प्रभारी ,1929 में बेंगलुरु दंगा जांच समिति के अध्यक्ष भी वह थे।
श्यामल देव कुमार कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण ने विभिन्न क्षेत्रों प्रकाश डालते हुए कहा कि अंग्रेजी हुकूमत ने इन्हें सर की उपाधि प्रदान की। भारत सरकार ने 15 सितंबर को अभियंता दिवस घोषित किया और 1968 को देश का राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर दीपक कुमार, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी मनीष साक्या, कार्यपालक अभियंता, इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट, सहायक अभियंता, राम नारायण साहू, संजय कुमार, राहुल कुमार, जल निश्रणके सहायक अभियंता फिरोज आजाद ,सचिन कुमार, संदीप कुमार, युवराज कुमार, कुमारी स्मृति, पुल निर्माण निगम के सहा अभियंता साकेत कुमार, नवनीत कुमार, भवन विभाग के सहायक अभियंता आदित्य कुमार, कनीय अभियंता जल निश्रण , प्रमोद कुमार , रामबाबू राजक, दीपक कुमार चौधरी, रविंद्र कुमार, रितेश,कुमार, जल संसाधन तिरहुत कैनाल विभाग के कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार वर्मा, रजनीश कुमार संतोष कुमार ,शशी कुमार, पंकज सिंह, पुल निर्माण निगम के कनीय अभियंता रविकांत सिंह ए आर अंसारी, ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता विपिन कुमार, रामदुलार चौहान, नगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
इस अभियंता दिवस समारोह में जल संसाधन विभाग के एक और दो के कार्यपालक अभियंता नहीं दिखे। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *